फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Jatra: देशभर के चुनिंदा रसीले आम पहुंचे इंदौर, चखने के लिए पहले ही दिन उमड़ी भीड़

Fri, 19 May 2023 09:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 19 May 2023 09:03 PM IST
सार

शहर में शुरू हुआ मैंगो जत्रा, रत्नागिरी, कोंकण के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापुस आम लेकर आए, मराठी व्यंजनों की चाट चौपाटी भी बनी आकर्षण का केंद्र
 

विज्ञापन
mango jatra indore hapus aam marathi dishes chat chopati mango varieties
मैंगो जत्रा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर का लोकप्रिय इवेंट मेंगो जत्रा एक बार फिर शहरवासियों को देशभर के आमों का स्वाद चखाने के लिए शुरू हो चुका है। इस बार भी मेंगो जत्रा में देश के कोने कोने से चुनिंदा आम की किस्में पहुंची है। इन्हें चखने के लिए पहले ही दिन मेंगो जत्रा में भीड़ उमड़ने लगी। मराठी सोशल ग्रुप के द्वारा मेंगो जत्रा ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज पर आयोजित किया जा रहा है। मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापुस आम लेकर आए हैं। यह आयोजन 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।


ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और निधि देउस्कर द्वारा किया गया। जत्रा में करीब 24 से अधिक आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदौरियों ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खूब हापुस आम भी खरीदे। इस बार कृषकों ने बढ़ चढ़कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है।
 
mango jatra indore hapus aam marathi dishes chat chopati mango varieties
आयोजन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
आयोजन में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि फलों का राजा है आम, यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है, हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है, मैंगो में लोगों एक ही जगह पर हापुस आम की कई किस्में मिल जाएगी। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा 10 वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। आयोजकों की मेहनत से स्वाद के शौकीनों का जबरदस्त प्रतिसाद मैंगो जत्रा को मिलता है। समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की ओर से नाम मात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। 

मराठी व्यंजन और इंदौर चाट चौपाटी का भी आनंद
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे। लोगों ने इसका भी आनंद लिया। स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वडा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed