फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swachh Bharat: इंदौर ने लगातार सातवें साल जीता अवॉर्ड, तस्वीरों से जानिए कितनी मेहनत से साफ रहता है यह शहर

Thu, 11 Jan 2024 04:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

अपने नागरिकों, निगम कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मेहनत के बल पर इंदौर फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन पर आया है। लगातार सातवी बार इंदौर ने यह अवार्ड हासिल किया है। 

विज्ञापन
indore wins cleanest city swachh bharat mission abhiyan award 2024
बायो सीएनजी प्लांट में रीसाइकिलिंग के लिए गीले, सूखे और अन्य कैटेगिरी में कचरे को अलग अलग करते कर्मचारी। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर ने लगातार सातवी बार स्वच्छ शहर का अवार्ड जीत लिया है। सूरत के साथ इंदौर स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों के प्रतिनिधियों को यह अवार्ड सौंपा। इंदौर के अवार्ड को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त हर्षिकासिंह के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ग्रहण किया। आइए देखते हैं फोटोग्राफर जयेश मालवीय की चुनिंदा तस्वीरें जो आपको बताएंगी की किस तरह से इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए निगम के कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जनता स्वयं जुटी रहती है। 



 
indore wins cleanest city swachh bharat mission abhiyan award 2024
अल सुबह से ही शहर की सड़कों पर निगमकर्मी सफाई के लिए जुट जाते हैं। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
प्रतिदिन अल सुबह से ही शहर की सड़कों पर निगमकर्मी सफाई के लिए जुट जाते हैं। रात 3 बजे के बाद से यह प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कई बार देर रात के आयोजन में उसी वक्त सड़कों की सफाई की जाती है। इस तरह दिन हो या रात हर समय सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जुटे रहते हैं। 
indore wins cleanest city swachh bharat mission abhiyan award 2024
इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
एशिया का सबसे बड़ा बॉयो CNG प्लांट इंदौर में है। इंदौर के घरों से हर रोज 500 टन गीला कचरा निकलता है। जिससे रोज 17 हजार किलो बायो CNG और 100 टन जैविक खाद भी बन रही है। इससे हर महीने 4 करोड़ रुपए की कमाई होती है। देवगुराड़िया के पास यह प्लांट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indore wins cleanest city swachh bharat mission abhiyan award 2024
निगम ने इटली और अमेरिका से मैकेनाइज्ड और ऑटोमैटिक मशीनों को बुलवाया है। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
निगम ने इटली और अमेरिका से मैकेनाइज्ड और ऑटोमैटिक मशीनों को बुलवाया है। इससे शहर के हाईवे से लेकर संकरी गलियों तक को साफ किया जाता है। यह धूल तक को साफ कर देती हैं। रातभर निगम के कर्मचारी इन मशीनों से शहर की सड़कों को साफ करते हैं।
विज्ञापन
indore wins cleanest city swachh bharat mission abhiyan award 2024
निगम के टैंकरों से सड़कों को धोया जाता है। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
जिन सड़कों पर अधिक धूल दिखती है वहां पर निगम के टैंकरों से पानी डालकर सड़कों को धोया जाता है। प्रेशर वाटर की मदद से सड़कों को चमकाने का काम भी किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed