फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: बड़े भैया की अंतिम यात्रा, सड़कें फूलों से पटी, पीछे-पीछे सफाईकर्मी समेटते चले

Fri, 26 Aug 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह निकली। इस दौरान इलाके के बाजार भी बंद रहे। जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Indore: The last journey of Vishnu prasad shukla, the roads were covered with flowers
विष्णु प्रसाद शुक्ला को विदाई दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह निकली। इस दौरान इलाके के बाजार भी बंद रहे। जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम यात्रा जहां से निकली, वो सड़कें फूलों से पट गई। पीछे-पीछे सफाईकर्मी फूलों को समेटने के लिए चल रहे थे।

 
Indore: The last journey of Vishnu prasad shukla, the roads were covered with flowers
बड़े भैया के अंतिम दर्शन के लिए घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गुरुवार को विष्णु प्रसाद शुक्ला का निधन हो गया था। वे बड़े भैया के नाम से जाने जाते थे। वे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकाली जानी थी। सुबह से ही उनके घर पर समाजजन, जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे थे। बड़ी संख्या में समर्थक भी घर पहुंच गए। शव यात्रा बाणगंगा स्थित उनके निवास से निकली। शवयात्रा के आगे अखाड़े के कलाकार भी चल रहे थे। 
 
Indore: The last journey of Vishnu prasad shukla, the roads were covered with flowers
फूलों से पटी सड़कों की सफाई करते सफाईकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम यात्रा पर जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इतने फूल बरसे कि सड़कें फूलों से पट गईं। पहली बार देखा गया कि इतने फूल गिरे कि शवयात्रा के पीछे-पीछे सफाईकर्मी चल रह थे। बाणगंगा से मरीमाता श्मशान घाट तक सड़क पर बिखरे सारे फूल एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजे गए, जहां इनसे खाद बनाई जाएगी। 

बड़े भैया को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा
कवि सत्यनारायण सत्तन ने कविता सुनाकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कृष्ण मुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर काजी इशरत अली सहित कई बड़े नेता पहुंचे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed