{"_id":"676042d5412ad07d2f0717db","slug":"indore-news-tree-cutting-save-nature-water-level-green-belt-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: शहर की हरियाली को बचाने के लिए सामाजिक संगठनों को एकजुट करेंगे पर्यावरणप्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शहर की हरियाली को बचाने के लिए सामाजिक संगठनों को एकजुट करेंगे पर्यावरणप्रेमी
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:40 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के पर्यावरणप्रेमी मंच ने कई स्तर पर जागरूकता लाने की योजना बनाई, प्रकृति की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एक मंच पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 2
कार्यकारिणी ने कई निर्णय लिए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में घटती हरियाली और बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण प्रेमी मंच ने नई मुहिम शुरू की है। मिलों के पेड़ों को बचाने के साथ शहर की हरियाली की रक्षा के लिए पर्यावरणप्रेमी मंच शहर के सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी को एक मंच पर लाएगा। इसके साथ गली, मोहल्लों में बैठकें आयोजित करके लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए जागृत करेगा।
2 of 2
हुकुमचंद मिल के ये पेड़ कटने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
क्या है योजना
पर्यावरणप्रेमी मंच का गठन मिलों की जमीन पर लगे पेड़ों की रक्षा के लिए हुआ। हुकुमचंद मिल की जमीन को हाउसिंग बोर्ड को सौंपने के बाद से यहां के पेड़ों को बचाने की शुरुआत हुई जिसके साथ इस मंच की स्थापना हुई। अब यह मंच मिलों के पेड़ों की रक्षा के साथ शहर में कहीं पर भी हो रही पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए कई स्तर पर काम शुरू कर रहा है। मंच से जुड़े अजय लागू ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। वे इस प्रकार हैं -
1. शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों को पर्यावरणप्रेमी मंच से जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आने के लिए निवेदन किया जाएगा।
2. शहर के सोशल मीडिया सेलिब्रिटी को शहर में हो रही पेड़ों की कटाई की जानकारी दी जाएगी। उसने शहरहित में कंटेंट बनाने के लिए निवेदन किया जाएगा।
3. शहर के रहवासी संघों में, मंदिरों आदि सार्वजनिक स्थलों पर बैठकें लेकर लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए जागृत किया जाएगा।
कलेक्टर, कमिश्नर से भी की मुलाकात
मंच से जुड़े श्याम सुंदर यादव ने बताया कि सदस्यों ने कलेक्टर आशीष सिंह और संभागायुक्त दीपक सिंह से मुलाकात करके उन्हें पेड़ों की कटाई की जानकारी दी है। उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वे शहर की हरियाली को बचाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।