{"_id":"675eff5d8831cf61db0bb8c8","slug":"indore-news-bjp-mandal-adhyaksh-president-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 35 में से 33 के अध्यक्ष घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 35 में से 33 के अध्यक्ष घोषित
Sun, 15 Dec 2024 10:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
Indore News: इंदौर 2 के दो मंडल अध्यक्षों के नाम होल्ड पर, ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने रविवार को इंदौर शहर के 33 मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सूची जारी की, जिससे संगठन के भीतर लंबे समय से जारी इंतजार खत्म हुआ। इससे तीन दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र के 16 मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की गई थी। इंदौर की विधानसभा-2 के दीनदयाल और रामायण मंडलों के अध्यक्षों के नाम फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं। यह सूची भाजपा के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर और जिला पर्यवेक्षक सुधीर गुप्ता के अनुमोदन के बाद जारी हुई।
इंदौर भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
33 मंडलों में केवल दो में महिला अध्यक्ष
हालांकि, पार्टी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने का दावा किया गया था, लेकिन शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। शहर के 33 मंडलों में से केवल दो महिलाओं को अध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मणसिंह गौड़ मंडल के लिए इंदु श्रीवास्तव और एपीजे अब्दुल कलाम मंडल के लिए परवीन बी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परवीन बी इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया गया, जिससे पार्टी के इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।
अध्यक्ष बनाने में कई चुनौतियां आई
मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार करने में संगठन को कई स्तरों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। विधानसभा-1 में सभी मंडल अध्यक्ष बदले गए, जबकि कुछ पुराने अध्यक्षों ने पद पर बने रहने की इच्छा जताई थी, जिसे संगठन ने नामंजूर कर दिया। विधानसभा-2 में एक मंडल के लिए रायशुमारी से पहले ही विरोध और शिकायतें सामने आईं। विधानसभा-4 में पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जैसवानी ने रायशुमारी में नहीं बुलाए जाने की शिकायत की, जबकि विधानसभा-5 और राऊ में भी सभी मंडल अध्यक्षों को बदलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विधायकों की चली
इस बार मंडल अध्यक्षों की सूची में विधायकों का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आया, जबकि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने पहले ही कहा था कि चुनाव संगठन की प्रक्रिया के तहत होंगे और विधायकों की सिफारिशों पर मंडल अध्यक्ष नहीं चुने जाएंगे। बावजूद इसके, खासतौर पर इंदौर ग्रामीण की सूची में विधायकों का दबदबा साफ दिख रहा है। आने वाले चुनावों में इन मंडल अध्यक्षों और उनकी टीमों की भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलना और विधायकों का बढ़ता प्रभाव पार्टी के संगठनात्मक संतुलन और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। सूची की अंतिम मंजूरी भोपाल से ली गई थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और विधायकों के बीच खींचतान ने इसे तैयार करने की प्रक्रिया को जटिल बना दिया।

| मंडल का नाम | मंडल अध्यक्ष |
| चन्द्रशेखर आजाद | सतीष बैरागी |
| सुभाश चन्द्र बोस | सावन वर्मा |
| सम्राट अशोक | गगन यादव |
| लक्ष्मीबाई | चंदन सिंह बैस |
| लवकुश | मलखान सिंह कुशवाह |
| गुरू टेकचंद | मुन्ना साहु (विशाल) |
| संतश्री मोनी बाबा | आदित्य पाण्डेय |
| संतश्री बालीनाथ | राहुल चौकसे |
| डॉ. भीमराम अम्बेडकर | श्री कान्त दुबे |
| डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी | पृथ्वी पाल गोरे |
| राजमाता जीजाबाई | कमल सिंह चौहान |
| संतश्री रविदास | गुडडू (नारायण) कुमायु |
| देवी अहिल्या बाई | चंद्रभान सिंह सोलकी |
| कुशाभाउ ठाकरे | आशीष शर्मा |
| अटल बिहारी बाजपेयी | रितेश विराग |
| राजेन्द्र धारकर | बंटी वर्मा |
| हेमू कालानी | जीतू चेलानी |
| ब्रम्हलीन लक्ष्मण सिंह गौड़ | इंदु श्रीवास्तव |
| शहीद भगतसिंह | हेमंत झीनीवाल |
| महाराणा प्रताप | गौरव तिवारी |
| छत्रसाल | रामबाबू यादव |
| सरदार वल्लभ भाई पटेल | दीपेश पालविया |
| शिवाजी | उमेश मंगरोला |
| ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम | परवीन वी |
| वीर सावरकर | नितेश जैन |
| संत कबीरदास | रवि तोमर |
| ज्योतिबा फूले | दीपक राजोरिया |
| गुरु गोविंद सिंह | मनीश शर्मा |
| सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य | पुरुषोत्तम जायसवाल |
| निर्भय सिंह पटेल | नीरज नागदाबाला |
| छत्रपति संभाजी महाराज | मनीश केसवानी |
| निपानिया | विपिन जागीरदार |
| सरदार पटेल | सुशील शर्मा |