फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: कान्ह सरस्वती नदी पर अभ्यास मंडल ने प्रज्जवलित किए दीप, नदी की स्वच्छता के लिए प्रार्थना की

Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Nov 2024 07:47 PM IST
सार

Indore News: कृष्णपुरा छत्री घाट पर अभ्यास मंडल के द्वारा कान्ह सरस्वती नदी के लिए शुक्रवार रात दीप महोत्सव आयोजित किया गया।
 

विज्ञापन
indore news kanh sarsvati river cleanest city project abhyas mandal
दीप प्रज्जवलित करने से घाट प्रकाशमान हो गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अभ्यास मंडल के द्वारा कान्ह सरस्वती नदी पर शुक्रवार रात दीप महोत्सव आयोजित किया गया। कृष्णपुरा छत्री घाट पर मंडल के सभी सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित किए और नदी की साफ सफाई के कार्य में प्रगति के लिए प्रार्थना की। सभी ने कान्ह सरस्वती नदी से जुड़े अपने विचार साझा किए और कहा कि नदी में जब तक निर्मल जल नहीं बहेगा तब तक यह प्रयास जारी रहेंगे। 
indore news kanh sarsvati river cleanest city project abhyas mandal
नदी के प्रवाह में छोड़े दीप। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नदी के प्रवाह में छोड़े दीप
इस मौके पर सभी सदस्यों ने नदी में भी दीप प्रज्जवलित करके नदी के प्रवाह में छोड़े और वंदना की। कार्यक्रम में रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, माला सिंह ठाकुर, गौतम कोठारी, स्वप्निल व्यास आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

आगे की रणनीति
सदस्यों ने बताया कि कान्ह एवं सरस्वती नदी के शुद्धिकरण के लिए भी किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाना होगी। जल्द इसका सोशल ऑडिट कराया जाना चाहिए। नगर निगम, जिला प्रशासन एवं शासन को कान्ह, सरस्वती नदी के शुद्धिकरण में तेजी लाने के लिए मंडल लगातार प्रयास करेगा। इस प्रोजेक्ट का सार्थक नतीजा निकले, नदी में शुद्ध जल बहे इसके लिए ठोस प्रयास करेंगे। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किय जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed