फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा संघः RSS की कारें खड़ी करना है, बंद करो खेलकूद, रनिंग ट्रैक तोड़ा, 5 हजार बच्चों की प्रैक्टिस छूटी

Sat, 02 Nov 2024 08:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

RSS: इंदौर के मल्हार आश्रम में आरएसएस के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान विवाद, पांच हजार खिलाड़ियों के खेल मैदान को कार पार्किंग बनाया, रनिंग ट्रैक भी तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
indore news rss rashtriya swayamsevak sangh malhar ashram
बच्चे बहुत देर तक निवेदन करते रहे लेकिन उन्हें फटकार कर भगा दिया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में आरएसएस के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। आरएसएस ने पारिवारिक दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसके लिए कार पार्किंग मल्हार आश्रम के खेल मैदान में बना दी गई। इस मैदान में सुबह और शाम मिलाकर पांच हजार से अधिक बच्चे विभिन्न खेलों में प्रैक्टिस करते हैं। शाम को पांच बजे के बाद रनिंग करने वाले खिलाड़ियों के ट्रैक पर कारें पार्क होने लगी। जब खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया तो कहा गया कि आरएसएस का कार्यक्रम है खेलकूद बंद करो। हमें यहां पर अपनी कारें खड़ी करना है। 


रनिंग ट्रैक भी तोड़ दिया
मनीष पेसर्स एकेडमी के कोच मनीष गौड़ ने बताया कि शाम को जब बच्चे रनिंग करने आए तो ट्रैक पर लोग कारें पार्क कर रहे थे। हमने विरोध किया तो कहा कि आरएसएस का कार्यक्रम है। हमने कहा कि ट्रैक टूट रहा है इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती तो कहा कि खेलकूद बंद कर दो, यहां आरएसएस का कार्यक्रम है। हमने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई हमारी बात सुनने को ही तैयार नहीं था। मजबूरी में बच्चे ट्रैक पर ही कुछ घंटे बैठे रहे और फिर प्रैक्टिस छोड़कर घर जाने लगे। 
indore news rss rashtriya swayamsevak sangh malhar ashram
कई घंटे तक खिलाड़ी कारें हटाने की कोशिश करते रहे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खेल मैदान में राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे, कैसे आएंगे ओलंपिक में मैडल
कोच मनीष गौड़ ने कहा कि हमारे समझाने के बाद भी जबरदस्ती पार्किंग बनाई गई। प्रैक्टिस कर रहे रनर्स के साथ विवाद भी किया गया। हमारे देश में ओलंपिक के लिए मैडल नहीं आते यह कहा जाता है लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए की खेलों को कितनी सुविधा दी जाती है। गिने चुने मैदान हैं वह भी राजनीतिक आयोजनों का हिस्सा बन जाते हैं। बच्चों का फिजिकल है और वह प्रैक्टिस करने के लिए भीख मांग रहे हैं। इससे बुरी स्थिति कुछ और नहीं हो सकती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
खेल मैदान में आरएसएस कार्यकर्ताओं और प्रैक्टिस करने वाले बच्चों की झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि पार्किंग करवा रहे लोग बच्चों को ट्रैक से हटा रहे हैं और कारें खड़ी करवा रहे हैं। 

कैसे मिलती है अनुमति
मल्हार आश्रम मैदान में किसी भी तरह के आयोजन के लिए अनुमति लेने के लिए स्कूल के प्राचार्य को अनुमति पत्र दिया जाता है। इसके साथ नगर निगम को भी इसकी जानकारी देना होती है। हालांकि खेल मैदान होने की वजह से इस तरह की अनुमति नहीं दी जाती है, जिससे मैदान को नुकसान हो। 

जवाब नहीं दिया
इस मामले में जब आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कई बार फोन लगाने पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed