फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Environment Day: इंदौर की हरियाली की गोद में बसा ऑक्सीजन हब, पोलोग्राउंड रामबाग बना सुकून का नया ठिकाना

Thu, 05 Jun 2025 07:40 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 07:40 AM IST
सार

शहर की भीड़ भाड़ और भागदौड़ भरी ज़िंदगी के बीच इंदौर में एक ऐसी जगह है, जो हरियाली, ताजगी और शांति से भरी हुई है। पोलोग्राउंड और रामबाग इलाके का यह हरा भरा क्षेत्र न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि लोगों को साफ हवा और ताजगी भी देता है।
 

विज्ञापन
indore green jungle pologround rambagh natural forest oxygen hub
इंदौर हरियाली - फोटो : अमर उजाला
हर की घनी आबादी और शहरी जीवन की भागदौड़ के बीच एक ऐसा स्थान भी है, जो हरियाली, ताजगी और शांति का प्रतीक बन चुका है। इंदौर के पोलोग्राउंड और रामबाग क्षेत्र में स्थित यह हराभरा इलाका न केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भरपूर ऑक्सीजन भी प्रदान करता है।


इस इलाके में लगभग 20,000 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं, जिनमें नीम, आम, जामुन और कई अन्य देशी प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद यह इलाका और भी अधिक हरा भरा नजर आने लगा है, जिससे वातावरण ताजगी से भर गया है।
indore green jungle pologround rambagh natural forest oxygen hub
इंदौर हरियाली - फोटो : अमर उजाला
यह क्षेत्र बना उदाहरण

मास्टर प्लान के अनुसार इंदौर का ग्रीन कवर 9 प्रतिशत से भी कम है, लेकिन अहिल्याश्रम, रामबाग और कान्ह नदी के किनारे बसा यह क्षेत्र हरियाली का एक सुंदर उदाहरण पेश करता है। यह इलाका न केवल पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि शहरवासियों के लिए ताजगी और सुकून का भी माध्यम है। नगर निगम ने इस क्षेत्र को ‘ग्रीन फॉरेस्ट जोन’ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी, लेकिन स्थानीय रहवासियों के विरोध के चलते योजना फिलहाल अटकी हुई है। हालांकि, क्षेत्र की हरियाली और प्राकृतिक संरचना पहले से ही ग्रीन फॉरेस्ट जैसी प्रतीत होती है।
indore green jungle pologround rambagh natural forest oxygen hub
इंदौर हरियाली - फोटो : अमर उजाला
18 मंज़िला इमारत से दिखा मनोहारी दृश्य

इस सुंदर जंगलनुमा हरियाली का दृश्य भंडारी मिल क्षेत्र में स्थित 18 मंज़िल ऊंची इमारत से देखा जा सकता है। इस नज़ारे को कैनन R10 कैमरे की पैनोरमा तकनीक से कैद किया गया, जिसमें कान्ह सरस्वती नदी के किनारे फैली हरियाली की खूबसूरती साफ झलकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed