एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद आपस में खेल रही हैं। इस मैच में इंदौर के आवेश भी प्लेइंग इलेवन के लिए चुने गए हैं। हम बता रहे हैं कि कैसे वो भारतीय टीम का हिस्सा बने।
आवेश की मां ने भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा है कि हम चाहते हैं कि भारत जीते, हम जीत का जश्न मनाना चाहते हैं। हमारी शुभकामनाएं आवेश के साथ हैं कि वो अच्छा परफॉर्म करे। पिता का कहना है कि भारतीय टीम मजबूत है। भारत को मैच जीतना चाहिए।
2 of 3
आवेश की मां ने बताया कि बेटे को अच्छा खेलते देखना चाहती हूं।
- फोटो : ANI
इंदौर में हुआ जन्म
13 दिसंबर 1996 को इंदौर में जन्मे आवेश ने 14 अप्रैल 2017 को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल में इंट्री की थी। 5 फरवरी 2018 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
3 of 3
भारत-पाकिस्तान का मैच आवेश का पूरा परिवार साथ बैठकर देख रहा है।
- फोटो : ANI
आवेश के पिता आशिक खान की इंदौर में पान की दुकान है। वे अपने बेटे को टेस्ट मैच खेलते देखना चाहते हैं। पिता के मुताबिक आवेश सिर्फ क्रिकेट खेलने की ही जिद करता था। सब काम छोड़कर क्रिकेट पर ही फोकस करता था। करीब 10 घंटे प्रैक्टिस को ही देता था। आवेश की मां ने बताया कि उन्होंने बेटे को हमेशा क्रिकेट खेलने से रोका था। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि ये एक दिन देश का नाम रोशन करेगा। बेटे को अच्छा खेलते देखना चाहती हूं।
आवेश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी कोशिश रहेगी कि इंदौर का नाम रोशन करूं। प्रदेश और देश का नाम रोशन करूं। खुशी है कि परिवार और माता-पिता का नाम रोशन किया है। आज मैं गली से ही क्रिकेट खेलकर यहां पहुंचा हूं। सब इंदौर की ही देन है।