{"_id":"6436c515aab3d3246c06b4f7","slug":"iit-indore-innovation-dslr-camera-2023-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT Indore Innovation: महंगे फोटोशूट में चार कैमरों की जगह उपयोग होगा एक ही कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Indore Innovation: महंगे फोटोशूट में चार कैमरों की जगह उपयोग होगा एक ही कैमरा
इंदौर आईआईटी अपने इनोवेशन से दुनियाभर में पहचान बना रहा है। यहां के छात्र और फैकल्टी कई इनोवेशन कर चुके हैं जिनकी वजह से उद्योगों के साथ आम लोगों को भी बहुत फायदा मिल रहा है। हाल ही में आईआईटी इंदौर ने एक कम लागत वाला कैमरा सेटअप तैयार किया है जिसकी वजह से चार कैमरों की जगह एक ही DSLR कैमरे का उपयोग होगा। इसे सीएल फ्रेम नाम दिया गया है। प्रोजेक्ट के प्रमुख डाक्टर योगेश्वर नाथ मिश्रा ने बताया कि इस सेटअप की मदद से आप उन जगहों पर भी एक कैमरे में फोटोशूट कर पाएंगे जहां पर चार कैमरों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राकेट में ईंधन का जलना और कई अन्य प्रक्रियाओं में जहां पर तापमान में बहुत अंतर आता है, फोटोशूट के लिए एक साथ चार कैमरे और चार लैंस लगते हैं। इस तरह से प्रोजेक्ट की कीमत बहुत अधिक बढ़ जाती है। अब यह नया सेटअप एक ही कैमरे और लैंस में पूरा काम कर देगा। इस प्रोजेक्ट को आईआईटी इंदौर ने गोथेनबर्ग विश्वविद्यालय, स्वीडन और नासा कैलटेक यूएसए के सहयोग से पूरा किया है। इसमें प्रोफेसर देवेंद्र देशमुख और पीएच.डी. स्टूडेंट देवाशीष चोरे की प्रमुख भूमिका रही है।
2 of 2
कम लागत वाला कैमरा सेटअप "CL-FRAME" विकसित किया है
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
प्रो. देशमुख ने कहा ''हमने स्ट्रक्चर्ड इल्युमिनेशन (एसआई) की विधि का उपयोग किया है, जो कई तरह की इमेज एक साथ लेने की अनुमति देता है। स्ट्रक्चर इल्युमिनेशन हमें डीएसएलआर कैमरे का उपयोग करके कम तीव्रता वाली छवि लेने में सक्षम बनाता है, जिसके लिए आमतौर पर महंगे सीसीडी कैमरों की आवश्यकता होती है। इसके माध्यम से हम बायोमेडिकल इमेजिंग, अल्ट्राफास्ट इमेजिंग और अन्य कामों में भी मदद ले सकेंगे।
भारत के लिए एक महत्वपूर्ण इनोवेशन
इस अध्ययन को "एप्लाइड ऑप्टिक्स" जर्नल ऑफ द ऑप्टिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका (ऑप्टिका) में भी प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि वैज्ञानिक जांच के लिए भारत जैसे विकासशील देश में यह एक बेहतर इनोवेशन है। यह भारत को कम संसाधनों के साथ वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक हैं। संसाधनों की बढ़ती मांग के साथ, ऐसी तकनीकें और दृष्टिकोण अपनाना बेहद जरूरी है। यह कम लागत वाला सेटअप, उन प्रयोगशालाओं में अनुसंधान के लिए विकसित किया जा सकता है, जिनमें महंगे कैमरा सिस्टम की कमी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।