{"_id":"63f7690f587238a4610465a6","slug":"cm-shivraj-singh-chouhan-sanwer-ramkatha-prem-bhushan-maharaj-2023-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: राम कथा में मुख्यमंत्री ने गाए भजन, सुनाई दादी से सीखी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: राम कथा में मुख्यमंत्री ने गाए भजन, सुनाई दादी से सीखी बातें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 23 Feb 2023 06:54 PM IST
सार
अयोध्या के संत प्रेम भूषण महाराज की रामकथा सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
1 of 3
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांवेर पहुंचकर अयोध्या के संत प्रेम भूषण महाराज द्वारा कही जा रही राम कथा का श्रवण किया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री चौहान सांवेर पहुंचे थे। कथा श्रवण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भक्ति भाव से परिपूर्ण ऐसा भजन गाया कि भजन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भी झूम उठे। उन्होंने कहा मैंने राम भजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई भजन, यह बचपन से अपनी दादी मां से सुना था। उन्होंने कहा दादी मां से सुना यह भजन आज भी उन्हें प्रेरणा से भर देता है। भजन हर परिस्थिति में हिम्मत देते हैं और आगे बढऩे की सीख देते हैं।
2 of 3
संत प्रेम भूषण महाराज की रामकथा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मुख्यमंत्री चौहान ने कथा स्थल पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया और महाराज का वंदन भी किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच जाकर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोम रोम में राम हैं, सकल विश्व में वही समाए हुए हैं। हर आत्मा में परमात्मा का अंश है। हमारा भारत वर्ष विश्व के कल्याण की भावना में चलता है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर प्राप्ति के भक्तिमार्ग और ज्ञान मार्ग के साथ-साथ कर्म मार्ग की भी व्याख्या की। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने निर्धारित दायित्वों का शुचिता से निर्वहन करें तो यह जगत सुंदर और कल्याण से परिपूर्ण हो जाएगा।
3 of 3
सांवेर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना ईश्वर के प्रेरणा से शुरू की
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अच्छे कर्मों से भी ईश्वर मिलते हैं। उनके मन में लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना बनाने और क्रियान्वित करने का विचार भी ईश्वर की प्रेरणा से आया है। उन्होंने कहा कि बहनें कई बार आर्थिक दिक्कत में रहती हैं, उन्हें छोटी-छोटी सी राशि के लिए भी तरसना पड़ता है। राखी में भाई, बहन को उपहार देता है। उनके मन में भी ख्याल आया कि मुख्यमंत्री होते हुए वे भी प्रदेश की बहनों के भाई है और लाड़ली बहना के रूप में वे अपने भाई होने का कर्तव्य निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनके परिवार को सांवेर में ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित करने के लिए साधुवाद भी दिया। मुख्यमंत्री चौहान आज की कथा समापन पर व्यास पीठ की आरती में भी शामिल हुए। कथा के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में भक्त श्रोतागण उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।