{"_id":"65a80ac4bc822070c00cd87d","slug":"cm-mohan-yadav-road-show-indore-jan-abhar-yatra-2024-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: हवा में उड़ते हनुमान, विदेशों जैसी आतिशबाजी और फूलों की बारिश, इंदौर में सीएम का स्वागत देख थम गई निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: हवा में उड़ते हनुमान, विदेशों जैसी आतिशबाजी और फूलों की बारिश, इंदौर में सीएम का स्वागत देख थम गई निगाहें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बुधवार को इंदौर रोड शो में आयोजित किया गया। इस रोड शो में मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक डेढ़ किमी की दूरी तय की।
विज्ञापन
1 of 8
राजवाड़ा के पास हुई आतिशबाजी देख थम गई निगाहें।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बुधवार को इंदौर रोड शो में आयोजित किया गया। जन आभार यात्रा के नाम से किए गए इस रोड शो में मुख्यमंत्री ने बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक डेढ़ किमी की दूरी तय की। करीब साढ़े पांच बजे बड़ा गणपति से रोड शो शुरू हुआ। इसमें आतिशबाजी देख लोगों को विदेशों की याद आ गई। फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने रोड शो की खास तस्वीरों को कैमरे में कैद किया...
2 of 8
रास्ते में सीएम के सामने हवा में उड़ते हुए हनुमान भी पहुंचे।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रथ पर उनके साथ सबसे आगे प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट मौजूद रहे। इनके अलावा महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के साथ विधायक रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। रात 8 बजे मुख्यमंत्री ने राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का समापन किया।
3 of 8
रास्ते में रथ पर ही सीएम ने चाय की चुस्कियां भी ली।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शहर, प्रदेश और देश में तीनों जगह भाजपा की सरकार है। हम सब मिलकर इंदौर को विश्व का सबसे बेहतर शहर बनाएंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों और मजदूरों की दिक्कतों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीएम को जगह जगह भगवान राम की तस्वीर भेंट की गई।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
डॉ. यादव का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समय से पहले रोड शो के मार्ग पर पहुंच गई। कुछ महिलाओं ने राम मंदिर के बड़े स्टिकर हाथ में ले रखे थे। वह इस रोड शो के बहाने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम के लिए भी आभार जता रहीं थी।
विज्ञापन
5 of 8
सीएम को गदा भी भेंट की गई।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रोड शो के दौरान ब्राह्मण, राजपूत, यादव, पिछड़ा वर्ग समेत अनेकों समाजों ने अपने मंच लगाए। इसी तरह कई व्यापारिक संगठन और शहर की प्रमुख संस्थाओं ने भी अपने मंच तैयार किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।