{"_id":"65ad4b06a781dcf05f0a53a3","slug":"ayodhya-shree-ram-bhagwan-welcomes-in-indore-2024-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDORE: आपने ऐसा इंदौर पहले कभी नहीं देखा होगा, राजबाड़ा, 56 दुकान हो या मंदिर-मॉल, हर कोना चमक रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INDORE: आपने ऐसा इंदौर पहले कभी नहीं देखा होगा, राजबाड़ा, 56 दुकान हो या मंदिर-मॉल, हर कोना चमक रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:19 PM IST
सार
भगवान श्री राम के स्वागत में इंदौर का कोना-कोना जगमग है। कल दिन भर शहर में आयोजन होंगे और शहरवासी गली गली दीप जलाएंगे। इंदौर के घर-घर पर लिखा, मेरी बस्ती मेरी अयोध्या... जय श्री राम।
विज्ञापन
1 of 6
धूप बत्ती को प्रज्जवलित किया
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इंदौर भी सज गया है। इंदौर का हर कोना जगमगा रहा है। राजबाड़ा, 56 दुकान, सराफा जैसे प्रमुख बाजार हों या फिर दूर दराज की बस्तियां। हर जगह भगवान राम के स्वागत की तैयारी की जा रही है। इंदौर के घर-घर पर लिखा जा रहा है, मेरी बस्ती मेरी अयोध्या... जय श्री राम। फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने कैद की इंदौर की खूबसूरत तस्वीरें...
सात फीट की धूपबत्ती से महका इंदौर
इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर सात फीट की धूप बत्ती को प्रज्जवलित किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशाल धूपबत्ती को प्रज्जवलित किया और अयोध्या की पवित्र माटी का पूजन अर्चन किया।
जगह-जगह सजी राम मंदिर की प्रतिकृति, जगमगा रहे धनुष बाण
माल और विभिन्न जगह अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति सजाई गई है। इमारतों पर आकर्षक रोशनी की गई है। शहर के एमआर 9 इलाके में धनुष बनाकर उस पर आकर्षक विद्युत रोशनी की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
3 of 6
भगवा रंग में रंगा राजबाड़ा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
भगवा रंग में रंगा राजबाड़ा, रोशनी से जगमग हुए मंदिर
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह इंदौर में अलग ही नजर आ रहा है। राजबाड़ा को पूरा भगवा रंग में सजाया गया है। भगवा रंग की रोशनी से पूरा राजबाड़ा रोशन दिख रहा है, वहीं शहर भर के मंदिर रोशनी से जगमग हैं। जिनमें राजबाड़ा का महालक्ष्मी मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर आकर्षक रोशनी से रोशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
56 दुकान
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
56 दुकान
इंदौर में 56 दुकान पर बनी अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति के पास युवा सेल्फी ले रहे हैं। रविवार को रात में यहां पर हवा में लैंटर्न उड़ाए गए।
खूब खरीदी राम मंदिर की प्रतिकृति और भगवान राम दरबार की मूर्तियां
रविवार को युवाओं ने शहर की दुकानों में पहुंच कर अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और राम दरबार की मूर्तियां खूब खरीदी। बड़ी संख्या में युवा राम दरबार की मूर्तियां अपने घर में विराजित करने के लिए उत्साहित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।