फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NRI Marriage: लंदन से आए दूल्हा दुल्हन, इंदौर में करेंगे शादी, साथ लाए 150 विदेशी मेहमान

Sat, 20 Jan 2024 08:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Jan 2024 08:20 PM IST
सार

NRI Marriageविदेशी मेहमानों को खूब भा रहा इंदौर का मौसम और मिजाज, मिट्ठू ज्योतिषी से पूछ रहे भविष्य, खा रहे दाल-बाफले। इंदौर में हो रही यह NRI Marriage खूब चर्चा में है। 
 

विज्ञापन
NRI Marriage The bride came from London will marry in Indore
दुल्हन पर्ली गर्ग और दूल्हा अभिषेक। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
पिछले 30 वर्षों से लंदन में रह रहे डॉ. जितेन्द्र गर्ग एवं डॉ. संध्या गर्ग ने अपनी माटी अपने वतन की कहावत चरितार्थ की। वे इंदौर आए हुए हैं और रविवार को इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित एक रिसोर्ट पर अपनी बेटी पर्ली गर्ग की शादी रचाने वाले हैं। उन्हें इंदौर का मिजाज और मौसम तो समझ में आया ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आव्हान भी जम गया, जिसमें उन्होंने भारतीयों को स्वदेश आकर अपनी परंपराएं निभाने का आव्हान किया है। इंदौर में हो रही यह NRI Marriage खूब चर्चा में है। 


दुल्हन के माता-पिता इंदौर के रहने वाले
अग्रसेन महासभा के पूर्व अध्यक्ष अरुण आष्टावाले, सीए एस.एन. गोयल एवं डॉ. जी.डी. गोयल ने बताया कि दुल्हन पर्ली गर्ग के माता-पिता मूलतः इंदौर के ही हैं, जो 30 साल पहले लंदन में जाकर बस गए थे। अब उनकी बेटी पर्ली का विवाह लंदन में रहने वाले वडोदरा (गुजरात) मूल के अभिषेक देसाई के साथ तय हुआ तो उन्हें अपने इंदौर की याद आई। उन्होंने अपनी बेटी का विवाह लंदन में करने के बजाय वहां से 150 मेहमानों को इंदौर लाकर विवाह की तैयारियां शुद्ध भारतीय परंपरा के अनुरूप की है। 
NRI Marriage The bride came from London will marry in Indore
गोलमेज टेबल पर भारतीय पर्यावरण का आनंद लेते विदेशी मेहमान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
मेहंदी विवाह की हर रस्म समझ रहे विदेशी
इसमें मेहमानों के मनोरंजन के लिए मिट्ठू वाले ज्योतिषी से लेकर इंदौर के पोहे-जलेबी, दाल-बाफले, मेहंदी और विवाह के दौरान होने वाली अन्य सभी परंपराओं की व्यवस्था इस ढंग से की है कि विदेशी मेहमान भी भारत की इन परंपराओं को देख और समझ सकें। इन विदेशी मेहमानों को इंदौर की सफाई के साथ मौसम और मिजाज भी खूब पसंद आ रहा है। वे पिछले दो दिनों से इंदौर में ही हैं और सोमवार तक यहीं रहेंगे। 
NRI Marriage The bride came from London will marry in Indore
तोते वाले ज्योतिषी से भविष्य पूछते मेहमान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
रामलीला के रोचक प्रसंग भी सुन रहे विदेशी
यही नहीं उन्होंने विवाह के दौरान बीती रात रामलीला के रोचक प्रसंगों का मंचन भी किया और विदेशी मेहमानों को रामलीला की महत्ता बताई। इस दौरान राजेश मित्तल, आशीष अग्रवाल, देवेन्द्र गर्ग, ओम अग्रवाल सहित स्थानीय लोग भी डॉ. गर्ग को सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
NRI Marriage The bride came from London will marry in Indore
दुल्हन पर्ली गर्ग और दूल्हा अभिषेक। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
डॉ. गर्ग का कहना है कि उन्हें अपनी मातृभूमि से पूरा लगाव है। पहले भारत माता बाद में बाकी सब.... हमें पीएम मोदी का स्वदेशी भाव तो पसंद आया ही, इंदौर की स्वच्छता ने भी हमें यह विवाह यहां रचाने के लिए प्रेरित किया है। हम अपने विदेशी मित्रों को भारत भ्रमण कराना चाह रहे थे। ऐसे लगभग 150 मेहमान पूरे परिवार सहित इन दिनों इंदौर के इस विवाह का आनंद ले रहे हैं। विवाह रविवार को कनाड़िया रोड के एक रिसोर्ट पर संपन्न होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed