फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: तस्वीरों में इंदौर मंदिर हादसा, अपनों को खून में लथपथ देख बिलख पड़े लोग, अब तक 13 लोगों की मौत

Thu, 30 Mar 2023 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

MP News: तस्वीरों में इंदौर मंदिर हादसा, अपनों को खून में लथपथ देख बिलख पड़े लोग, बावड़ी से निकलने का इंतजार

विज्ञापन
Indore Temple Accident Photos 13 people died On Ram Navami Stepwell Constructed Illegally
हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रामनवमी पर बड़ा हादसा होने से 50 लोगों की जान खतरे में आ गई। ये सभी लोग राम नवमी पर शहर के पटेल नगर में मौजूद श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। कन्या पूजन के दौरान मंदिर में स्थित बावड़ी की छत अचानक धंस गई, जिससे 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Indore Temple Accident Photos 13 people died On Ram Navami Stepwell Constructed Illegally
इस मंदिर में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा  
हादसे को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहां पर बावड़ी का निर्माण हुआ था, उसके पास ही कमरा भाजपा के एक पार्षद का कार्यालय है। करीब डेढ़ साल पहले आप-पास के रहवासियों ने नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को लिखित शिकायत दी थी। 



जिसमें कहा गया था कि ये बावड़ी अवैध तरीके से बनाई जा रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है, इसके बाद भी ना तो कमिश्नर ने और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया। लोगों की शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया। इसी लापरवाही के कारण आज ये हादसा हो गया है।  

Indore Temple Accident Photos 13 people died On Ram Navami Stepwell Constructed Illegally
अचानक धंस गई बावड़ी की छत। - फोटो : अमर उजाला

लापरवाहों पर हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर बरती गई लापरवाही पर सरकार पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। प्रशासन के आला अफसरों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Temple Accident Photos 13 people died On Ram Navami Stepwell Constructed Illegally
बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने की जंग जारी। - फोटो : अमर उजाला

कन्या पूजन के समय हुआ हादसा
रामनवमी पर शहर के पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में सुबह से हवन हो रहा था। इसके बाद मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान में बनी बावड़ी की छत धंस गई, जिससे वहां वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। ये सभी लोग बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे, अचानक छत धंसने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बावड़ी में गिरने वालों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। प्रशासन और लोग बावड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore Temple Accident Photos 13 people died On Ram Navami Stepwell Constructed Illegally
मासूम बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग। - फोटो : अमर उजाला

अब तक 18 से अधिक लोगों को बाहर निकाला
बावड़ी में गिरे 50 से अधिक लोगों को निकालने के जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक 13 लोगों के शव बावड़ी से बाहर निकाल लिए गए हैं। जबकि 18 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।  जिनमें से कई हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के अस्पातल में भर्ती कराया गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed