फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navmi: रामनवमी जुलूस से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, आठ ड्रोन, 222 कैमरों से शोभायात्रा पर रखी जाएगी नजर

Thu, 30 Mar 2023 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 09:07 AM IST
सार

पुलिस द्वारा जुलूस मार्ग पर 8 ड्रोन, 222 सीसीटीवी कैमरे, नगर में रेपिड एक्शन फोर्स के जवान, एसटीएफ, एसएएफ के जवान भी मौजूद रहेंगे। फ्लैग मार्च में आरएएफ के 8 बख्तरबंद वाहन, 4 वज्र और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी मौजूद रही।

विज्ञापन
Police flag march with armored vehicles due to Ram Navami procession, last year there was a big riot
बख्तर बंद गाड़ियों के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला
देश में गुरुवार यानि आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। देश के कोने कोने में मनाए जाने वाले इतने बड़े उत्सव को आम आदमी शांति पूर्वक मना सके इसे लेकर पुलिस को बड़ी तैयारियां करनी पड़ती हैं। इसी के चलते हर बड़े त्योहार से पहले पुलिस अपराधियों की धरपकड़ तेज कर देती है, तो इसके साथ ही संवेदनशील जगहों पर गश्त भी बड़ा देती है ।


मध्यप्रदेश के खरगोन में भी बुधवार दोपहर आगामी रामनवमी के त्यौहार के चलते पुलिस ने बख्तरबंद वाहनों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च निकाला। तो वहीं, देर रात जिले के दोनों आला अफसरों ने आरएएफ के बल के साथ शहर का पैदल भ्रमण कर आमजन से मुलाकात कर उन्हें समझाइश दी। शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों से होकर निकाले गए इस फ़्लैग मार्च से पुलिस ने राम नवमी के त्यौहार को शांति और सद्भावनापूर्ण तरीके से मनाने के लिए की गई अपनी योजना से आम आदमी को रूबरू करवाया। गौरतलब है कि पिछले साल रामनवमी पर्व पर ही निकाले गए एक जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया था, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।
Police flag march with armored vehicles due to Ram Navami procession, last year there was a big riot
रात में पैदल भ्रमण पर निकले अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फ़्लैग मार्च में ये वाहन हुए शामिल
खरगोन में बुधवार दोपहर एसपी धर्मवीर सिंह अपनी पूरी फोर्स के साथ बख्तरबंद गाड़ियों का काफिला लेकर फ्लैग मार्च के रूप में शहर में निकले। शहर के कोतवाली परिसर से निकाला गया यह मार्च, पोस्ट ऑफिस से होकर मोहन टॉकीज, तालाब चौक, गौशाला मार्ग, संजय नगर, होकर मढ़ी से तालाब चौक से तवड़ी से ओरंगपुरा, बीटीआई रोड, बावड़ी, गायत्री मंदिर, डीआरपी लाईन से जैतापुर, गायत्री मंदिर से वापस कोतवाली में आकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह के वाहनों के साथ साथ आरएएफ, एसटीएफ, एसएएफ की बख्तरबंद गाड़ियों के साथ ही पुलिस महकमे के सभी आला अधिकारियों के वाहन शामिल हुए।

8 ड्रोन, 222 कैमरे रखेंगे हर हरकत पर नजर
गुरुवार को खरगोन में रामनवमी पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के हर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस द्वारा जुलूस मार्ग पर 8 ड्रोन, 222 सीसीटीवी कैमरे, नगर में रेपिड एक्शन फोर्स के जवान, एसटीएफ, एसएएफ के जवान भी मौजूद रहेंगे। फ्लैग मार्च में आरएएफ के 8 बख्तरबंद वाहन, 4 वज्र और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी मौजूद रही।
Police flag march with armored vehicles due to Ram Navami procession, last year there was a big riot
लोगों से मुलाकात कर दी समझाइश - फोटो : अमर उजाला
देर रात पैदल भ्रमण पर निकले अधिकारी
खरगोन शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देर रात जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आरएएफ बल के साथ नगर के पैदल मार्च पर निकले। पैदल मार्च के दौरान कलेक्टर और एसपी लगातार नागरिकों से बात करते हुए उन्हें सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया का उपयोग संभलकर करने की सीख भी देते रहे एवं संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना देने का आव्हान भी करते रहे। तो वहीं शहर के पार्षदों से चर्चा कर उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी निभाने को लेकर बात करते दिखे। 

पिछले साल रामनवमी पर्व पर हो चुका है बड़ा दंगा
पिछले वर्ष रामनवमी पर्व पर ही निकाले गए एक जुलूस के दौरान शहर के तालाब चौक पर दो पक्षों के बीच दंगा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत के साथ ही लगभग 20 अन्य घायल भी हुए थे। घायलों में खरगोन एसपी भी शामिल थे। इसके साथ ही लगभग 30 मकानों और गाड़ियों में दंगाइयों ने आग लगाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 175 लोगों को हिरासत में लिया था और 16 घरों के साथ ही 32 दुकानों पर प्रशासन ने बुलोडजर चलवाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed