फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Pride day: देवी अहिल्या की प्रतिमा को प्रणाम कर लगाई परिक्रमा, श्रेया घोषाल भी पहुंचीं इंदौर, कहा-यहां गाना गौरव की बात

Tue, 31 May 2022 05:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 31 May 2022 05:35 PM IST
सार

इंदौर गौरव दिवस के मौके पर इंदौर में उत्साह का वातावरण है। सुबह बड़ी संख्या में लोग राजबाड़ा पहुंचे और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। गायिका श्रेया घोषाल भी दोपहर को इंदौर पहुंचीं और कहा कि यहां गाना गौरव की बात है। 

विज्ञापन
Indore Pride day: Saluting the statue of Goddess Ahilya, Shreya Ghoshal also reached Indore, said - singing here is a matter of pride
कलाकारों ने दी मनोहारी प्रस्तुति - फोटो : सोशल मीडिया
देवी अहिल्या की जयंती को इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पहली बार यह किया जा रहा है। इसको लेकर शहर में उत्साह का वातावरण है। शाम को गौरव दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके पहले सुबह सैकड़ों लोग राजबाड़ा पहुंचे। देवी अहिल्या की प्रतिमा को प्रणाम कर परिक्रमा लगाई।
Indore Pride day: Saluting the statue of Goddess Ahilya, Shreya Ghoshal also reached Indore, said - singing here is a matter of pride
नागरिकों, समाजजनों के अलावा बैंड वाले भी पहुंचे राजबाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर नासिक की तर्ज पर इंदौर के करीब 200 बच्चों ने ढोल पर आकर्षक प्रस्तुति दी। शहर के सभी प्रमुख बैंड भी इसमें शामिल हुए। बड़ी संख्या में मराठी समाजजन पहुंचे। महिलाओं ने मराठी वेषभूषा पहनीं तो पुरुषों ने कुर्ते पाजामे पहने। दशहरा मैदान व परदेशीपुरा से मराठी धनगर समाज के युवा शक्ति के कार्यकर्ता वाहनों से दशहरा मैदान पहुंचे। कुछ समय बाद परंपरागत भजन मंडल राजेंद्र नगर, लोकमान्य नगर, सुदामा नगर, रामबाग, तिलग नगर सहित कई जगहों से पहुंचे। मां अहिल्या की जयंती पर यशवंत राव होलकर तृतीय माहेश्वरी साड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने मां को अर्पित करके माल्यार्पण किया। उनके साथ में होलकर राज परिवार के सदस्य उदयसिंह होलकर भी थे। माल्यार्पण के क्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे सबसे पहले और विधायक आकाश विजयवर्गीय और पूर्व पार्षद सुधीर देडग़े मौजूद थे। माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद शंकर लालवानी ने भी माल्यार्पण किया। नासिक ढोल की तर्ज पर श्री स्वर पृथक समूह व हनुमंत स्वर समूह के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों सहित अन्य वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। राजकमल  बैंड, श्याम बैंड, बॉबी बैंड, मालवा बैंड, आरके बैंड, सरगम बैंड और महावीर बैंड सहित अन्य बैंड पहुंचे। 
Indore Pride day: Saluting the statue of Goddess Ahilya, Shreya Ghoshal also reached Indore, said - singing here is a matter of pride
एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुई श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

इधर दोपहर को ख्यात गायिका श्रेया घोषाल इंदौर पहुंचीं। शाम को नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह में वे प्रस्तुति देंगी। एयरपोर्ट पर उतरकर वे कार से होटल पहुंची। इंदौर पहुंचते ही श्रेया घोषाल ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर रील बनाई, जिसमें गाना गाते हुए नजर आ रही है। होटल रवाना होते हुए श्रेया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह शहर गुणी सुधी श्रोताओं का शहर है। यहां गाना मेरे लिए गौरव की बात है। बता दें कि श्रेया घोषाल के साथ ही मनोज मुंतशिर भी प्रस्तुति देंगे। वे देवी अहिल्या बाई होलकर की कहानी सुनाएंगे। अपनी प्रस्तुति में वे बताएंगे कि इंदौर और मालवा सहित देशभर में 65 मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कराने वाली देवी अहिल्या कैसी विलक्षण स्त्री थीं। न्याय के लिए किस तरह वे अपने पति के समक्ष भी खड़ी हो गई थीं। उनके निर्णय, उनका कार्य व्यवहार, उनका वात्सल्य और अनुशासनप्रियता का बखान भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed