फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना लिए मकान व दुकान, निगम ने चलाया बुलडोजर

Tue, 12 Apr 2022 01:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 01:58 PM IST
सार

नगर निगम की रिमूवल गैंग मंगलवार सुबह एमजी रोड पहुंची। यहां सरकारी मराठी स्कूल को तोड़कर बनाए गए कला संकुल को रास्ता देने के लिए बाधक निर्माण हटाए। करीब 15 मकान, दुकान व गोदाम पर बुलडोजर चलाया।

विज्ञापन
Indore: House and shop built by occupying government land, corporation run bulldozer
बाधक निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान-दुकान बनाने वालों के खिलाफ मंगलवार सुबह नगर निगम ने कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर निगम की रिमूवल गैंग ने कब्जा हटाया। तोड़फोड़ को लेकर पहले ही नगर निगम ने सूचना दे दी थी। इसके बाद सुबह मकान-दुकान से सामान खाली करवाया और बाद में बुलडोजर चलाया।

 
Indore: House and shop built by occupying government land, corporation run bulldozer
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक एमजी रोड पर सरकारी मराठी स्कूल को तोड़कर कला संकुल का निर्माण किया गया है। संकुल की पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों को निकलने के लिए रास्ता नहीं था। यहां मकान व दुकान बन गए थे। रास्ता देने को लेकर मंगलवार सुबह नगर निगम का रिमूवल अमला बाधक निर्माण हटाने पहुंचा। एमजी रोड थाने के पास बनी बहुमंजिला पार्किंग के पीछे और पास से गई गली में तोडफ़ोड़ कर संकुल को रास्ता दिया जाएगा। निगम ने इस दौरान अपना पुराना टिकट घर भी तोड़ा। इसके साथ ही 15 मकान, दुकान और गोडाउन का कब्जा हटाया। कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी, 30 से 40 निगमकर्मी, रिमूवल उपायुक्त लता अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed