फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उज्जैन में ट्रिपल मर्डर: मां का शव बक्से में तो पिता-पुत्र के चंबल नदी के पास मिले, धारदार हथियार से हत्या

Tue, 12 Apr 2022 01:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 01:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मां, बेटे व पोते के शव मिले। बेटे व पोते के शव चंबल नदी के पास से मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में पड़ा था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। 

विज्ञापन
Triple Murder in Ujjain: Mother's body found in bed box, father and son near Chambal river, marks of sharp weapon, police suspects murder
मकान के बाहर तैनात पुलिस। फोरेसिंक एस्कपर्ट भी पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में तिहरे हत्याकांड की सूचना से सनसनी फैल गई। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मां, बेटे और पोते की हत्या की गई। बेटे और पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। पुलिस जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सोमवार रात को चंबल नदी से कुछ दूरी पर दो शव मिले। इनकी पहचान राजेश नागर और उनके बेटे पार्थ नागर के रूप में हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पड़ोसियों ने बताया कि पांच-छह दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर मिले हैं। इसके चलते पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 
 
Triple Murder in Ujjain: Mother's body found in bed box, father and son near Chambal river, marks of sharp weapon, police suspects murder
मृतक सरोज, राजेश व पार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

कागजात बिखरे पड़े थे
पुलिस के अनुसार पलंग पेटी में बरामद हुई सरोज की उम्र 70 वर्ष है जबकि बेटे राजेश की उम्र 45 व पोते पार्थ की उम्र 20 वर्ष है। सरोज के शव के हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि परिवार में तीनों सदस्य का ज्यादा किसी से मेलजोल नहीं था और न ही किसी से बातचीत करते थे। राजेश की पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस ने लूट की नीयत से हत्या के पहलू पर जांच की लेकिन घर में करीब डेढ़ हजार रुपये नकदी मिले, जिसके बाद कयास लगाए गए कि हत्या का मकसद लूट नहीं था। कुछ कागजात बिखरे पड़े थे। पुलिस को शक है कि जिस तरह से घर को अस्त-व्यस्त किया है उससे लग रहा है कि कागजात ढूंढे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed