Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Babasaheb's birth anniversary will be celebrated in Mhow on April 14, will be treated like guests, special arrangements for food and water
{"_id":"6256af3ee321a33a590dbfc5","slug":"indore-babasaheb-s-birth-anniversary-will-be-celebrated-in-mhow-on-april-14-will-be-treated-like-guests-special-arrangements-for-food-and-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जन्मस्थली महू में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती, मेहमानों की आवभगत के लिए बनाए जा रहे पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जन्मस्थली महू में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती, मेहमानों की आवभगत के लिए बनाए जा रहे पकवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:08 PM IST
सार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 14 अप्रैल को विशेष आयोजन होगा। बाबा साहब की जयंती श्रद्धा और आस्था से मनाई जाएगी। अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यक्रम में सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा साहब के स्मारक स्थल पर की गई विशेष साज-सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती आस्था और श्रद्धा से मनाई जाएगी। इसके लिए महू में विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां आने वाले अनुयायियों की विशेष आवभगत की जाएगी।
2 of 6
स्मारक पर की गई आकर्षक साज-सज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
महू में मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को आयोजित होगा, लेकिन अनुयायियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार से ही कई अनुयायी महू पहुंचने लगे हैं। यहां बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम, आकर्षक, रंग बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले अनुयायियों की आवभगत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार माकूल इंतजाम किए गए हैं।
3 of 6
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुयायियों के लिए विशेष इंतजाम करने और किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े ऐसे इंतजाम करने कहा है। मुख्यमंत्री चौहान का डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने का 14 अप्रैल प्रस्तावित कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुख्य कार्यक्रम से पहले अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दो लाख लोगों का बन रहा है भोजन
महू में बाबा साहब के स्मारक स्थल पर बुधवार से अनुयायियों के भोजन के लिए 90 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रही हैं। भोजनशाला के बाहर 10 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि यहां किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। लगभग 2 लाख लोगों का भोजन बनाया जा रहा है। भोजन व्यवस्था 11 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी, जो 14 अप्रैल की शाम तक चलेगी। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने यहां भोजशाला पंडाल, सभा मंच व हेलीपैड का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम अक्षत जैन, एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 6
बाबा साहब के स्मारक दर्शन हेतु पहुंच रहे अनुयायी
- फोटो : सोशल मीडिया
नि:शुल्क भोजन के लिए बनाए गए काउंटर
कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में जुट गया है। तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। लोगों के ठहरने, भोजन, पेयजल आदि के समुचित इंतजाम किए गए हैं। अंबेडकर नगर महू में विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के नि:शुल्क भोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर काउंटर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन के रूप में उन्हें सब्जी, पूरी, नुक्ति, लौंजी, खिचड़ी, तली मिर्च आदि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। ठहरने के अलावा शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था भी रखी गई है। शहर के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अनेक संगठनों द्वारा आने वाले लोगों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।