फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हरदा में ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा, हजारों किसान धोती-कुर्ता पहनकर हुए शामिल

Sun, 14 Aug 2022 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Aug 2022 04:29 PM IST
सार

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हरदा में ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा, हजारों किसान धोती-कुर्ता पहनकर हुए शामिल Azadi Ka Amrit Mahotsav: Tiranga tour of tractors in Harda, thousands of farmers wearing dhoti-kurta join

विज्ञापन
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Tiranga tour of tractors in Harda, thousands of farmers wearing dhoti-kurta join
हरदा में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान में भागीदारी की। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। हरदा में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान में भागीदारी की। कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में हजारों किसान इस यात्रा में शामिल हुए। हर ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाया गया था।

 
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Tiranga tour of tractors in Harda, thousands of farmers wearing dhoti-kurta join
ट्रैक्टरों के ऊपर तिरंगा लगा था, किसान धोती-कुर्ता पहनकर शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कश्मीर, लेह लद्दाख से लेकर पूर्वांचल के साथ कन्याकुमारी तक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है, वहीं  मध्य प्रदेश के हरदा में भी अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया गया।  कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में एक हजार से ज्यादा किसान 14 अगस्त रविवार को अपनी परंपरागत ड्रेस-धोती, कुर्ता के साथ साफा बांधकर तिरंगा यात्रा में शरीक हुए। 
 
Azadi Ka Amrit Mahotsav: Tiranga tour of tractors in Harda, thousands of farmers wearing dhoti-kurta join
तिरंगा यात्रा में एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल होेने का दावा किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
सभी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रखा था। एक साथ जब इतने ट्रैक्टर तिरंगा लगाकर शहर की सड़कों पर निकले तो अलग ही माहौल नजर आया। किसानों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, वहीं राष्ट्रीय गानों की धुनों पर कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ किसानों ने डांस भी किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed