फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Har Ghar Tiranga Abhiyan: ग्वालियर में 1,111 मीटर लंबे ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा, 1,500 स्कूली बच्चे शामिल

Sat, 06 Aug 2022 01:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Aug 2022 01:49 PM IST
सार

ग्वालियर में शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता पैदा करने की पहल बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Campaign Gwalior Tiranga Yatra with 1,111 meter long national flag
ग्वालियर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा है। यही वजह है कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की धारा से ग्वालियर शहर को जोड़ने के लिए स्कूली बच्चों ने हार्ट ऑफ सिटी महाराज बाड़ा से फूलबाग चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 1,111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज को लेकर 1500 बच्चे शामिल हुए। 




 
Har Ghar Tiranga Campaign Gwalior Tiranga Yatra with 1,111 meter long national flag
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। - फोटो : अमर उजाला
बैंड, बच्चों की प्रस्तुतियां
तिरंगा यात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए आगे निकली। बीएसएफ, पुलिस, एसएएफ के बैंड ने भी इसमें भाग लिया और राष्ट्रधुन बजाते हुए मार्च किया। इससे यात्रा मार्ग पर हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। स्कूली बच्चों ने इस दौरान गीत-संगीत के साथ प्रस्तुतियां दी, जो आकर्षण का केंद्र भी रही। 
Har Ghar Tiranga Campaign Gwalior Tiranga Yatra with 1,111 meter long national flag
तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
100 किलो वजन का था 1,111 मीटर लंबा राष्ट्रध्वज
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक 1,111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज का वजन लगभग सौ किलो है। इसे सूरत में तैयार किया गया है। इसे बनाने में चार लाख रुपये की लागत आई है। कहा जा रहा है कि ये तिरंगा यात्रा अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस तिरंगा यात्रा में बच्चे देशभक्ति गानों पर झूमते नजर आए। पुलिस, बीएसएफ और एसएएफ के बैंड भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा की शुरुआत शहर के हृदय स्थल महाराज बाडा हुई और समापन वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed