Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Ganga-Jamuni Tehzeeb in MP: Thousands of Rojedars organized Iftar by Hindus, got a glimpse of Hindu-Muslim unity
{"_id":"626e08cfa92e6f520855b400","slug":"ganga-jamuni-tehzeeb-in-mp-thousands-of-rojedars-organized-iftar-by-hindus-got-a-glimpse-of-hindu-muslim-unity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमपी में गंगा-जमुनी तहजीब: हिन्दुओं ने हजारों रोजेदारों को कराया इफ्तार, हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में गंगा-जमुनी तहजीब: हिन्दुओं ने हजारों रोजेदारों को कराया इफ्तार, हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक दिखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 09:44 AM IST
सार
शुक्रवार को नौगांव की फिजा में गंगा जमुनी तहजीब के रंग घुले, हजारों रोजेदारों ने हिन्दू भाइयों द्वारा आयोजित इफ्तार दावत में अपना रोजा खोला और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
1 of 3
इफ्तार करते रोजेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रमजान के महीने में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। शुक्रवार को नौगांव की फिजा में गंगा जमुनी तहजीब के रंग घुले, हजारों रोजेदारों ने हिन्दू भाइयों के द्वारा आयोजित इफ्तार दावत में अपना रोजा खोला और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।
वैसे तो नौगांव की पहचान देश के 10 सबसे गर्म शहरों के रूप में की जाती है। यहां का मौसम भले ही गर्म हो, लेकिन लोगों की तासीर पर मौसम का असर नहीं दिखता। यहां के पानी में भाईचारे की मिठास और हवाओं में गंगा जमुनी तहजीब की महक आज भी बरकरार है।
2 of 3
नौगांव में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब।
- फोटो : अमर उजाला
नौगांव में रमजान के अलविदा जुमे पर हिन्दू मुस्लिम एकता की तस्वीर देखने को मिली। जामा मस्जिद के बाहर हिन्दू समाज के लोगों ने नौगांव के करीब 2000 रोजदारों को रोजा इफ्तार कराया,इफ्तार की दावत में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हिन्दू समाज के लोगों ने मस्जिद के सामने खड़े होकर रोजेदारों को हाथ जोड़कर इफ्तार दावत का आमंत्रण दिया, तो वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथ मिलाकर और गले लगकर आमंत्रण कबूल किया।
3 of 3
नौगांव में भाईचारे की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के सदर निसार मोहम्मद और अंजुल सक्सेना के अनुसार रोजा इफ्तार कराने की परंपरा करीब 25 से 30 सालों से यूं ही चली आ रहा है, अंजुल सक्सेना और उनका परिवार इस परंपरा को आज भी निभा रहा है। आयोजन में नगर के हर जाति, वर्ग और समाज के लोगों का परस्पर सहयोग और भागीदारी होती है।
नगर में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी एक दूसरे के त्योहारों में इस परंपरा का निर्वहन कर सहयोग स्वागत करते हैं। रामनवमी के दौरान जहां मुस्लिम भाई अपनी मस्जिद के सामने सजावट स्वागत करते हैं, तो वहीं हिंदू भी मुस्लिम भाइयों के त्यौहार में इसी तरह पर सामंजस्य और परम्परा का निर्वहन करते हैं। नौगांव की मिट्टी तहज़ीब, एकता और परस्पर सामंजस्य की महक को समेटे हुए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।