फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain in MP: डिंडोरी में नर्मदा का रौद्र रूप, जबलपुर-अमरकंटक हाईवे का पुल डूबा, दतिया में छह घंटे झमाझम

Thu, 03 Aug 2023 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी/दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। कई नदियां उफान पर हैं। नर्मदा भी रौद्र रूप दिखा रही है। डिंडोरी में ऊंचाई करीब 22 फीट ऊंचा पुल डूब गया है। सैंकडों ग्रामों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन
Furious form of Narmada in Dindori, Jabalpur-Amarkantak highway bridge submerged, six hours of rain in Datia
डिंडौरी में बारिश से जन--जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। कई नदियां उफान पर हैं। नर्मदा भी रौद्र रूप दिखा रही है। डिंडोरी में ऊंचाई करीब 22 फीट ऊंचा पुल डूब गया है। सैंकडों ग्रामों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। 


डिंडोरी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा नदी खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है और जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे में नर्मदा नदी पर बना पुल बाढ़ में पूरी तरह से डूब गया है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बता दें जोगी टिकरिया गांव में स्थित नर्मदा नदी पर बना यह पुल अंग्रेजों के जमाने का है, जिसकी ऊंचाई करीब 22 फीट के आसपास है, जो बाढ़ में पूरी तरह से डूब चुका है। नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले वक्त में स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है।
 
Furious form of Narmada in Dindori, Jabalpur-Amarkantak highway bridge submerged, six hours of rain in Datia
नर्मदा नदी उफान पर है। - फोटो : सोशल मीडिया
जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा तट पर बने घाट व मंदिर जिनके कुछ हिस्से सुबह तक नजर आ रहे थे वो भी अब पूरी तरह से डूब गए हैं। नर्मदा के विकराल रूप को देखने लोगों का हुजूम उमड़ रहा है तो वहीं प्रशासन ने मौके पर एसडीआरएफ एवं होमगार्ड के जवानों को तैनात किया है। जिले में नर्मदा समेत सहायक नदियां उफान पर चल रही हैं, जिसके कारण सैकड़ों ग्रामों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। मूसलाधार बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है तो किसानों को अपनी फसल की चिंता सता रही है। 
 
Furious form of Narmada in Dindori, Jabalpur-Amarkantak highway bridge submerged, six hours of rain in Datia
रात भर की बारिश के बाद सतना नदी का बहाव ! - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूलों में अवकाश घोषित
डिंडौरी में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश एवं जल भराव के चलते कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले की समस्त शासकीय अशासकीय स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि पिछले 48 घंटे से जिले में अत्यधिक  बारिश हो रही है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति और छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त कक्षा एक से बारहवीं तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय में 4 अगस्त के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। अगर बारिश का दौर ऐसे ही चलता रहा तो फिर विचार किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Furious form of Narmada in Dindori, Jabalpur-Amarkantak highway bridge submerged, six hours of rain in Datia
दतिया में लगातार छह घंटे तेज बारिश होने से कई भवनों में पानी घुस गया। - फोटो : सोशल मीडिया
दतिया में छह घंटे झमाझम
दतिया में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। छह घंटे लगातार पानी गिरा है। इससे सरकारी दफ्तरों-मकानों में पानी भर गया है। करीब 6 घंटे की मूसलाधार बारिश में नदी और नाले उफान पर हैं। भांडेर की सीमा में आने वाली पहुज नदी उफान पर है। जहां से हजारों लोग प्रतिदिन पहुज नदी रपटा पुल से निकलते हैं। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए रपटा पुल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पर पूर्णता रोक लगा दी गई है। पहुज नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। पुल से निकलने वाले लोगों को पुल पार करने की अनुमति नहीं दी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed