मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सतनाम पॉलिमर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। उसे बुझाने में दमकल की सात गाड़ियां अब तक 69 राउंड लगाकर पानी डाल चुकी हैं, लेकिन आग जस की तस बनी हुई है। आग जद में आई कई मशीनों सहित प्लास्टिक का समान जलकर खाक हो चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
MP News: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का समान जलकर खाक, सात दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 May 2023 12:19 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि माधवनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग की जानकारी मिली थी। फौरन आग बुझाने के लिए सात दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं हैं, जिससे आग पर काफी काबू पाया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
