फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivnar Waterfall: बारिश के बाद शिवनार फॉल में दिखा रोमांचक नजारा, 50 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना मोह रहा मन

Tue, 08 Aug 2023 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 10:06 AM IST
सार

Shivnar Waterfall: बारिश के बाद शिवनार फॉल में दिखा रोमांचक नजारा, 50 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना मोह रहा मन

विज्ञापन
Dindori: Exciting view seen in Shivnar Fall after the rain, the waterfall falling from a height of 50 feet
शिवनार जलप्रपात - फोटो : अमर उजाला
डिंडौरी जिले में एक से बढ़कर एक जलप्रपात हैं, जिनकी खूबसूरती बारिश के दिनों में देखते ही बनती है। आज हम आपको ऐसे ही एक जलप्रपात का दीदार कराने वाले हैं जिसकी तस्वीरें देखने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। घने जंगलों के बीच स्थित इस मनमोहक जलप्रपात तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं डिंडौरी जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर करंजिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के पोषक ग्राम ददरगांव के पास घने जंगलों के बीच स्थित जलप्रपात की, जिसे शिवनार के नाम से जाना जाता है।
Dindori: Exciting view seen in Shivnar Fall after the rain, the waterfall falling from a height of 50 feet
50 फीट की ऊंचाई से गिरता है झरना - फोटो : अमर उजाला
यहां झरने का पानी करीब 50 फ़ीट की ऊंचाई से जब नीचे गिरता है तो नजारा बेहद ही रोमांचकारी होता है। साथ ही इस जलप्रपात की मनमोहक आवाज हर समय जंगल में गूंजते रहती है। जलप्रपात के नीचे काफी प्राचीन गुफा है, जहां भगवान शिव का एक छोटा सा मंदिर मौजूद है। महाशिवरात्रि के दिन यहां मेला लगता है, जहां आसपास के ग्रामों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। लोगों की यह भी मान्यता है कि इस जलप्रपात के पानी से स्नान करने में चर्मरोग दूर हो जाते हैं।
Dindori: Exciting view seen in Shivnar Fall after the rain, the waterfall falling from a height of 50 feet
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है जलप्रपात - फोटो : अमर उजाला
कुदरत की इस धरोहर को संरक्षित करने के लिए जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की पहल तक नहीं की गई है। शिवनार जैसे डिंडौरी जिले में अनेक जलप्रपात हैं, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि ऐसे स्थानों को चिन्हित करके पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाता है, तो कुदरत की इन धरोहरों को सहेजा और संवारा जा सकता है, जिसके साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के सुनहरे अवसर भी प्रदान किए जा सकते हैं। शिवनार के अलावा डिंडौरी जिले में नेवसा, देवनाला एवं किकरकुंड जैसे कई जलप्रपात हैं, जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अफसर एवं जनप्रतिनिधियों ने इनकी सुध नहीं ली है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed