फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: उज्जैन का सबसे बड़ा गणेश मंदिर, जहां विराजित हैं 12 ज्योतिर्लिंग, करीब 90 वर्ष पुराना है शिवलिंग

Tue, 08 Aug 2023 07:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 07:47 AM IST
सार

Sawan 2023: उज्जैन का सबसे बड़ा गणेश मंदिर, जहां विराजित हैं 12 ज्योतिर्लिंग, करीब 90 वर्ष पुराना है शिवलिंग

विज्ञापन
Sawan 2023: Ujjain largest Ganesh temple, where 12 Jyotirlingas are enshrined, Shivling is about 90 years old
मंदिर में विराजित 12 ज्योतिर्लिंग - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास हरसिद्धि मंदिर जाने वाले मार्ग पर घाटी के पास शहर के सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा विराजमान है। बताया जाता है कि यह प्रतिमा लगभग 114 वर्षों पूर्व इस मंदिर में स्थापित की गई थी। इस मंदिर की ख्याति इतनी है कि भगवान श्री गणेश की बहन देश विदेशों से प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर उन्हें राखियां भेजती हैं। अब तक शहरवासी इस मंदिर को शहर के सबसे बड़े गणेश के नाम से ही जानते थे, लेकिन इस मंदिर में महादेव का एक ऐसा अनोखा शिवलिंग है जिसमें मध्य में बाबा महाकाल और आसपास 11 ज्योतिर्लिंग बने हुए हैं। मंदिर के पुजारी पंडित संजय व्यास ने बताया कि मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग का यह शिवलिंग लगभग 90 वर्षों पुराना है। जिनका प्रतिदिन पूजन अर्चन अभिषेक करने के साथ ही समय-समय पर सहस्त्रनामावली से 1000 बिल्वपत्र चढ़ाए जाते हैं। 
Sawan 2023: Ujjain largest Ganesh temple, where 12 Jyotirlingas are enshrined, Shivling is about 90 years old
मंदिर में विराजित मां दुर्गा और भगवान गणेश जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की हर प्रतिमा चमत्कारी 
मंदिर में शहर के सबसे बड़े गणेश जी द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ ही नवग्रह का भी एक विशेष स्थान है। जिसमें खगोल की दिशा अनुरूप सभी ग्रहों को यहां पर विराजमान किया गया है। नवग्रह मंदिर में सभी देवता अपने वाहनों पर भी विराजमान हैं, इसके साथ ही मंदिर में दुर्गा माता की एक प्रतिमा है जो कि दुर्गा बाग पैलेस देवास से महाराजा पंवार के यहां से लाई गई है। बताया जाता है कि यह प्रतिमा काले पाषाण की है जो कि अत्यंत चमत्कारी एवं दिव्य है।
Sawan 2023: Ujjain largest Ganesh temple, where 12 Jyotirlingas are enshrined, Shivling is about 90 years old
मंदिर में विराजित हनुमान जी की दिव्य प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
इन प्रतिमाओं के साथ ही मंदिर में लगभग 100 वर्ष पुरानी हनुमान जी की अष्टधातु की पंचमुखी प्रतिमा है, जिसे एक तांत्रिक द्वारा इस मंदिर को दिया गया था। इस प्रतिमा को देते समय तांत्रिक ने कहा था कि इस प्रतिमा को ऐसे स्थान पर विराजित करना जहां पर इस प्रतिमा को श्रद्धालुओं द्वारा छुआ ना जा सके। मंदिर के पुजारी द्वारा प्रतिमा को वर्षों तक ऐसे ही स्थान पर रखा गया। जहां चारों ओर जालिया लगी थी इसके साथ ही मंदिर में पंचमुखी हनुमान की सिंदूर वाली प्रतिमा, कालिया मृदन करते भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और माता यशोदा की गोद में श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी विराजमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed