फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravesh Verma: केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के ससुराल का MP में सियासी दबदबा, ससुर रहे मंत्री; सास MLA

Sat, 08 Feb 2025 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

Pravesh Verma: नई दिल्ली सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा के ससुराल धार में जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार से उनकी सास और मौजूदा भाजपा विधायक नीना वर्मा के निवास स्थान पर जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन
Pravesh Verma New Delhi Election 2025 Victory Celebrations in laws house in Dhar After Historic win
प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा दिल्ली की नई दिल्ली सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को पटखनी दी है। उनके जीतने के बाद सियासी गलियारों में उनके सीएम बनने की चर्चाएं जोरों पर हैं।





 
Pravesh Verma New Delhi Election 2025 Victory Celebrations in laws house in Dhar After Historic win
ससुर के साथ प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
खैर, प्रवेश वर्मा की जीत से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक में खुशी मनाई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के धार में प्रवेश वर्मा का ससुराल है। उनकी सास वर्तमान में बीजेपी से विधायक हैं, जबकि ससुर पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। प्रवेश के तीन बच्चे हैं, एक बेटा शिवेन सिंह और दो बेटियां सानिधि और प्रिशा।
Pravesh Verma New Delhi Election 2025 Victory Celebrations in laws house in Dhar After Historic win
सास नीना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
BJP के मंडल अध्यक्ष विशाल निगम ने बताया, प्रवेश वर्मा धार के दामाद हैं और वे नीना वर्मा के चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए आते रहते हैं। धार के कई कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संपर्क है। धार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर प्रचार में हिस्सा लिया था। उनकी जीत पर कार्यकर्ताओं ने जमकर यहां खुशियां मनाई हैं। वहीं उनकी सास दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pravesh Verma New Delhi Election 2025 Victory Celebrations in laws house in Dhar After Historic win
लोगों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
इस जीत के  कारण बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर उज्जैन औऱ धार के  कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ और नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित सभापति कलावती यादव भी मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को भी दिया।
विज्ञापन
Pravesh Verma New Delhi Election 2025 Victory Celebrations in laws house in Dhar After Historic win
पत्नी और बेटी के साथ प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं प्रवेश वर्मा
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रमुख नेता हैं। जो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उनका जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से प्राप्त करने के बाद, उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया और फिर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए की डिग्री हासिल की।
प्रवेश वर्मा ने 2013 में महरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश किया और कांग्रेस के योगानंद शास्त्री को हराया। इसके बाद, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वे पश्चिमी दिल्ली से सांसद चुने गए। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया, जिससे वे मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed