फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh: लगातार हो रही बारिश से कई गांव डूबे, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू, कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की

Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

Damoh: लगातार हो रही बारिश से कई गांव डूबे, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू, कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की

विज्ञापन
Damoh weather: Many villages submerged due to incessant rains, SDRF started rescue, Collector declared holiday
भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदियों के उफान पर होने के कारण गांव डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर एसडीआरएफ के जवान बोट के सहारे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। वहीं 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों की एक दिन की छुट्टी कर दी है। हिंडोरिया थाना अंतर्गत व्यारमा नदी के किनारे बसे ग्राम घाट पिपरिया के बंगला मोहल्ला में पुल के नीचे जाकर केवट समाज के  50-60 लोगों को पुलिस के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और गांव- गांव में भ्रमण करके सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। 
Damoh weather: Many villages submerged due to incessant rains, SDRF started rescue, Collector declared holiday
SDRF की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला
बांदकपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरेड़ा के नाले में भराव होने के कारण पुलिस बल तैनात है। दमोह के कुम्हारी थाना के गांव चीलघाट में नदी में तेज बहाव के कारण खेत में बने घरों में पानी भर गया। पानी में फंसे दंपति उज्यार सिंह एवं मीरा बाई लोधी, बहादुर लोधी को कुम्हारी पुलिस व SDRF टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
Damoh weather: Many villages submerged due to incessant rains, SDRF started rescue, Collector declared holiday
भारी बारिश से व्यारमा नदी में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला
सिंगरामपुर चौकी के अंर्तगत ग्राम सहसना में कटाव नदी के बीच तेज बहाव में फंसी महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं, थाना नोहटा के ग्राम लल्लुपुरा में व्यारमा नदी में बाढ़ आ जाने के कारण रात में दो बजे तक रेस्क्यू कर 56 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Damoh weather: Many villages submerged due to incessant rains, SDRF started rescue, Collector declared holiday
भारी बारिश के चलते दमोह छतरपुर मार्ग बंद। - फोटो : अमर उजाला
रनेह ग्राम के इमलिया में 40-50 घर नदी की चपेट में आ जाने से पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया है। इस समय में जिले में बाढ़ के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। उधर बटियागढ़ की जुड़ी नदी उफान पर है, जिससे दमोह छतरपुर मार्ग बंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed