मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने सोमवार को दमोह से बांदकपुर तक 16 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा निकाली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख चौराहों से जब यात्रा निकली तो यहां पर सैकड़ों लोग इस यात्रा के स्वागत में खड़े थे। सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह पूरी तरह धार्मिक यात्रा है, जिसमें हम अपने शहर की सुख, समृद्धि और शांति का संकल्प लेकर भगवान के पास जा रहे हैं। वहीं, जानकार इस यात्रा को चुनावी शंखनाद मान रहे हैं।
2 of 3
सिद्धार्थ मलैया ने दमोह से बांदकपुर तक 16 किमी की पैदल धार्मिक यात्रा निकाली
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ बोलेः पहले ही कर चुके इस चुनावी शंखनाद
सिद्धार्थ की धार्मिक पदयात्रा को लेकर सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा है, इसके पहले बहुत धार्मिक यात्राएं की हैं, लेकिन वो निजी थी। अब यह सार्वजनिक रूप से है। इस धार्मिक यात्रा का एक संकल्प है कि हमारे शहर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे। इस संकल्प को लेकर हम जा रहे हैं। चुनावी शंखनाद पर उन्होंने कहा कि वह चुनावी शंखनाद तो पहले ही कर चुके हैं ये बात अलग है कि मौका नहीं लग रहा।
3 of 3
हजारों लोग हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
16 किलोमीटर दूर है जागेश्वर नाथ धाम
दमोह जिले के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर नाथ धाम में भगवान भोलेनाथ स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं और तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में भी उनकी मान्यता है। हर सोमवार को मंदिर में हजारों की संख्या में लोग भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार सिद्धार्थ मलैया ने हजारों लोगों को एकत्रित किया और तीन गुल्ली स्थित शिव मंदिर में पूजन कर पैदल यात्रा शुरू की जो 16 किलोमीटर का सफर करके बांदकपुर पहुंची और सभी लोगों ने भोलेनाथ के दर्शन किए।