मध्य प्रदेश के छतरपुर के गांव कादरी की शादी गांव के लिए तो अनोखी रही ही, पर जिले के लिए भी मिसाल बन गई। सीएम ने एक माह पूर्व खुद इस शादी को धूमधाम से कराने के निर्देश दिए थे। पूरा गांव इस शादी को देखता ही रह गया।
बता दें कि छतरपुर जिला मुख्यालय से सटे गांव कादरी में 1 माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचू रजक के घर प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश और उद्घाटन कराने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भोजन भी किया था। बाद में परिवार और उसकी बेटी से मिले थे जिसकी शादी होने वाली थी। बेटी भारती ने मुख्यमंत्री को अपनी शादी का कार्ड देकर आमंत्रित भी किया था। मुख्यमंत्री ने भी बेटी की शादी धूमधाम से कराने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था और मौके पर ही अधीनस्थ अमले, कलेक्टर और जिले के नेताओं को शादी के लिए निर्देशित किया था। और यही वजह रही कि गांव के गरीब पंचू की बेटी भारती की शादी भव्य स्वरूप लेकर गांव और जिले के लिए मिसाल बन गई।
2 of 4
सीएम ने इसी घर में कराया था गृह प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
शादी की व्यवस्थाओं में प्रशासनिक और राजननैतिक अमला जोर-शोर से लगा रहा कि कोई कमी न रह जाए। इस शादी में ढोल, नगाड़े, बैंड, बाजे, डीजे, घोड़ा, बग्गी, स्टेज, जयमाला, सजावट, आतिशबाजी, सहित अन्य सारे इंतज़ामात थे। जैसा कि गांव में पहले कभी नहीं हुआ। यह पंचू के गांव परिवार, रिश्तेदारों सहित खुद पंचू के लिए किसी आश्चर्य से कम न था। पंचू और उसकी बेटी भारती अपनी इस शादी और इंतज़ामात के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके अमले के लिये धन्यवाद किए नहीं थक रहे।
3 of 4
1 माह पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचू रजक के घर पहुंचे थे।
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री की ओर से की गई बरात की अगवानी
शादी में पहुंचे भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप गुड्डू सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से बरात की अगवानी की। दूल्हे का द्वार तिलक कर दूल्हे को गोद में लेकर घोड़े से उतारकर स्वागत किया। दुल्हन को उपहार नगदी दिया। मामले में शादी के इंतज़ामात और सहयोग के सवाल को उन्होंने गुप्त सहयोग करार दिया।
4 of 4
दुल्हन भारती ने कहा कि मैं अपनी इस शादी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।
- फोटो : अमर उजाला
मामले में जब हमें दुल्हन भारती से बात की तो वह भी अपनी शादी को यादगार और अविस्मरणीय बताते हुए भाव विभोर हो गई और उसने कहा कि मुझ जैसे गरीब परिवार को इतनी शान और सम्मान मिला कि मैं बता नहीं सकती। मेरे गांव-परिवार पूर्वजों में कभी ऐसी शादी नहीं हुई जैसी कि मेरी। यह मेरे गांव परिवार, रिश्तेदारों, आने वाली पीढ़ी के लिए यादगार अविस्मरणीय पल हैं जिन्हें हम जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। मैं अपनी इस शादी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।