फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara: घर में लगी आग से परिवार के पांच लोग झुलसे, एक दिव्यांग बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Thu, 01 Sep 2022 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 03:57 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में बीती रात एक घर में आग लग जाने से परिवार के पांच लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया, वहीं एक की हालत खराब बताई जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Five members of the family were scorched by the fire in the house
हादसा छिंदवाड़ा जिले में उमरेठ के नेहरू चौक के पास हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। बीती रात एक घर में आग लग जाने से परिवार के पांच लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया, वहीं एक की हालत खराब बताई जा रही है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
Chhindwara: Five members of the family were scorched by the fire in the house
फॉरेंसिक टीम हादसों के प्राथमिक कारणों की जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा जिले में उमरेठ के नेहरू चौक के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि यहां के सुभाष उर्फ नवलू साहू के मकान में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान घर में सुभाष साहू, उनकी पत्नी संतोषी, बच्चे भूपेंद्र, रूपेंद्र और दिव्यांग बेटी रुचि गहरी नींद में थे। अचानक बाइक में ब्लास्ट होने की आवाज से सब जागे, देखा तो सभी आग की लपटों के घिरे हुए थे। बाहर निकलने में सभी झुलस भी गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। रुचि और भूपेंद्र की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। नागपुर में इलाज के दौरान रुचि ने दम तोड़ दिया। भूपेंद्र का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वह 60 प्रतिशत तक जल गया है। 
 
Chhindwara: Five members of the family were scorched by the fire in the house
घर में आग लग जाने से परिवार के पांच लोग झुलस गए। - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीलदार सुनैना बृहमे के मुताबिक हादसे के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसों के प्राथमिक कारणों की जांच कर रही है।

इधर सांसद नकुलनाथ ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के उमरेठ में घर में आग लगने से सुभाष नवलू साहू सहित उनके परिवार के चार सदस्यों के गम्भीर रूप से झुलसने की हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से साहू परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में साहू परिवार की हरसम्भव मदद के लिए तत्पर रहूंगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed