मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां भगवान हनुमान अपने घर (मंदिर) के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बीते दिनों जिले में हुई जनसुनवाई में एक मंदिर के पुजारी हनुमानजी की मूर्ति को गोद में लेकर एसपी के सामने पहुंचे। पुजारी का कहना है कि कुछ दबंगों ने भगवान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह कई बार जनसुनवाई में आ चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इस बार वह लोडर वाहन में भगवान को लेकर जनसुनवाई में आए। लेकिन, अधिकारियों ने उनसे कहा कि भगवान ले जाओ, नहीं तो फेंक देंगे।
MP News: छतरपुर में भक्त संग भटक रहे भगवान, अधिकारी बोले- ले जाओ, नहीं तो बाहर फेंक देंगे, जाने क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:40 AM IST
सार
पुजारी का कहना है कि कुछ दबंगों ने भगवान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह कई बार जनसुनवाई में आ चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। वह भगवान को लेकर जनसुनवाई में आए। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि भगवान ले जाओ, नहीं तो फेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
