फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhatarpur: जटाशंकर धाम में भारी बारिश, पहाड़ों सी खूबसूरती के बीच श्रद्धालुओं ने लिया मानसून का मजा

Fri, 22 Jul 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 02:33 PM IST
सार

Chhatarpur: जटाशंकर धाम में भारी बारिश, पहाड़ों सी खूबसूरती के बीच श्रद्धालुओं ने लिया मानसून का मजा

विज्ञापन
Heavy rain in Chhatarpur's Jatashankar Dham, devotees enjoy monsoon amidst the beauty of mountains
जटाशंकर धाम में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के केदारनाथ के नाम से प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में शुक्रवार सुबह जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद जटाशंकर का नजारा हिल स्टेशन की तरह दिखाई देने लगा। जिसे देखकर मौजूद लोगों काफी खुश हुए। छतरपुर जिले की बिजावर तहसील में पहाड़ के मध्य में विंध्य पर्वत श्रृंखला पर स्थित जटाशंकर धाम अपनी अलौकिक भौगोलिक छटा के लिए भी प्रसिद्ध है। बारिश के दौरान यहां अद्बुत नजारा देखने को मिलता है जो कि सैलानियों को हिल स्टेशन का आभास कराता है।
Heavy rain in Chhatarpur's Jatashankar Dham, devotees enjoy monsoon amidst the beauty of mountains
भारी बारिश से हिल स्टेशन जैसा नजारा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान है, लेकिन बुंदेलखंड का यह इलाका सूखे से जूझ रहा था, हालांकि बुधवार और शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, सूखे पड़े खेतों को भी मानसून ने तर कर दिया।
 
जटाशंकर धाम पहाड़ी के मध्य में स्थित है इसके तीन ओर पहाड़ हैं यहां बारिश होने के बाद तीनों पहाड़ों का पानी शिव धाम की सीढ़ियों और गौ मुख के झरने से गिरने लगा, जिसके चलते यहां पर अद्भुत नजारा दिखाई दिया। हर साल मौसम के दिलकश नजारे का लुत्फ लेने के लिए बड़ी तादाद में प्रकृति प्रेमी यहां पहुंचते हैं। साथ ही सावन में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
Heavy rain in Chhatarpur's Jatashankar Dham, devotees enjoy monsoon amidst the beauty of mountains
पहाड़ों से गिरता पानी। - फोटो : अमर उजाला
जटाशंकर धाम के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि धर्म प्रेमियों के साथ ही श्रावण मास में प्रकृति के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और प्रकृति के श्रृंगार को समीप से निहारने के लिए लोग लालायित रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed