फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhatarpur: फिल्मी अंदाज में गांजे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, सब्जी वाहन में छुपाकर जा रहे थे बेचने

Fri, 22 Jul 2022 09:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 09:28 AM IST
सार

Chhatarpur: फिल्मी अंदाज में गांजे की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, सब्जी वाहन में छुपाकर जा रहे थे बेचने

विज्ञापन
Two accused arrested for smuggling ganja in a filmy style in Chhatarpur, were carrying vegetables hidden in a
सब्जी वाहन में छुपाकर ले जाते थे गांजा। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी फिल्मी अंदाज में गांजे की तस्करी एक सब्जी वाहन में कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


तस्करी करने गाड़ी में बनाई रैक
गांजे की तस्करी करने के लिए आरोपियों ने सब्जी वाहन में हाईड्रोलिक तरीके से एक रैक बनवाया था। उसकी बॉडी को ऊपर उठाने से उसके नीचे बड़ी रैक/दराज़ बनी हुई थी, जिसमें आरोपी गांजे को छिपाकर परिवहन करते थे। गाड़ी बाहर से  देखने पर नार्मल लगती थी, लेकिन इसकी बॉडी को उठाने पर नीचे के रैक का खुलासा हुआ। 
 
Two accused arrested for smuggling ganja in a filmy style in Chhatarpur, were carrying vegetables hidden in a
गांजे की तस्करी के लिए आरोपियों ने वाहन को मोडिफाइ कराया था। - फोटो : अमर उजाला
100 किलो गांजा बरामद
मुखबिर की सूचना पर कोतवाली टीआई अनूप यादव और पुलिस टीम ने शहर के महोबा रोड ओवर ब्रिज के पास जब एक मालवाहक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो गाड़ी में हाईड्रोलिक तरीके से नीचे की तरफ बनाए गए एक बड़े बॉक्स से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे को वैक्यूम तरीके से कई पॉलीथिन में लपेटकर रखा गया था।

वाहन देखकर पुलिस भी खा गई चकमा
टीआई अनूप यादव ने बताया कि मुखबिर से गांजे की तस्करी होने की सूचना पर पुलिस टीम ने महोबा रोड ओवर ब्रिज पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। वाहन में ऊपर सब्जी रखने वाली प्लास्टिक की खाली क्रेटें लदी हुई थीं, जिस पर पुलिस को पहले लगा कि शायद सूचना गलत साबित हुई। लेकिन जब इस पिकअप की ट्रॉली बॉडी साइज बाहर से बड़ी और अंदर से छोटी देखकर शंका हुई तो बॉडी को उठाकर देखा गया। जिसमें ट्रॉली के नीचे बनाए गए एक बड़े बॉक्स में एक-एक किलो के पैकेट बनाकर रखे गांजे का खुलासा हुआ। 
Two accused arrested for smuggling ganja in a filmy style in Chhatarpur, were carrying vegetables hidden in a
आरोपियों के पास से 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गाड़ी से 30 वर्षीय आरोपी दशरथ सिंह ठाकुर (पिता- हीरा सिंह ठाकुर निवासी गढ़ीमलहरा हरदौल मोहल्ला) और पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा (पिता किशोरी लाल विश्वकर्मा निवासी गढ़ीमलहरा हरदौल मोहल्ला) को गिरफ्तार किया है। आरोपी छतरपुर जिले से सब्जी लादकर कटनी ले जाते थे और वहां से गांजा लाकर छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा, महाराजपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने गाड़ी और गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा। फिलहाल उनसे तस्करी में शामिल अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed