मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। संतान प्राप्ति के लिए आशीर्वाद लेने बाबा के पास गई महिला ने आरोप लगाया कि महाराज ने झाड-फूंक के नाम पर उसके साथ गलत काम किया। हालांकि, बाबा के समर्थकों का दावा है कि आरोप निराधार है। पुलिस ने गुरुवार को तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।
2 of 4
खजुराहो में बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला।
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह ब्रह्मेश्वर धाम गई थी। वहां उस समय कोई नहीं था। सबको बाहर कर दिया गया था। झाड-फूंक के लिए महाराज ने ऊपर के कपड़े उतारने को कहा और फिर नीचे के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद गलत काम किया। वहीं, महिला के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। इसी वजह से मैं बाबा के पास धाम पर गया। उन्होंने झाड-फूंक के लिए सामान लाने को कहा था। मैं मंगलवार को वहां गया तो भीड़ थी। इस वजह से बुधवार को पत्नी को लेकर वहां गया था।
3 of 4
खजुराहो पुलिस ने लवलेश तिवारी को हिरासत में लिया तो थाने के बाहर बड़ी संख्या में बाबा समर्थक जुट गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
6 घंटे चली बाबा से पूछताछ
महिला ने पति के साथ खजुराहो थाने में गुरुवार बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीओपी मनमोहन बघेल और टीआई याकूब खान ने करीब 6 घंटे तक लवलेश तिवारी से पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्ष से कई लोग थाने पर जमा हो गए थे। हंगामा भी हुआ था। शुक्रवार सुबह छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल कराया गया है। हिरासत में लेकर लवलेश तिवारी से पूछताछ भी की गई है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
4 of 4
खजुराहो पुलिस जब लवलेश तिवारी से पूछताछ कर रही थी तब बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबा समर्थकों का दावा- आरोप निराधार
बाबा समर्थकों का दावा है कि महिला के आरोप निराधार है। बाबा के साथ रहने वालों का कहना है कि यह दिन में करीब 3:00 बजे धाम पहुंची थी। 4:00 बजे इसका नंबर लगा तो गुरुजी ने इसे बुलाया। होम-धूप जो भी लगना था, वह सबके सामने लगाया। यह चली गई थी। इस दौरान वहां दो-ढाई सौ लोग मौजूद थे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जैसा महिला कह रही है। महिला रात 10:00 बजे की घटना बता रही है, जबकि उस समय वहां कोई नहीं रहता। हम लोग 24 घंटे महाराज जी के साथ रहते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ते।