फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: उफनते नाले में पलटी यात्रियों से भरी बस, जान बचाने खिड़कियां तोड़कर बाहर आए लोग

Sat, 08 Oct 2022 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 11:34 PM IST
सार

Madhya Pradesh: उफनते नाले में पलटी राजस्थान से आ रही बस, जान बचाने खिड़कियां तोड़कर बाहर आए यात्री Madhya Pradesh: Bus coming from Rajasthan overturns in a overflowing drain, passengers came out after breaking windows to save lives

विज्ञापन
Bus overturned in a overflowing drain in Sheopur district
श्योपुर जिले में यात्रियों से भरी बस नाले में पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान के कैलादेवी मंदिर से दर्शन कर यात्री बस से विजयपुर की ओर आ रहे थे, तभी श्योपुर जिले में उफनते नाले में बस पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर आए। 20 लोग घायल बताए गए हैं। इसमें नौ लोगों को विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयपुर थाने में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
Bus overturned in a overflowing drain in Sheopur district
पुलिस ने बस को सीधा करवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ऊंपचा गांव के पास हुआ। यहां बरसाती नाला बारिश के कारण उफान पर था। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। शनिवार शाम करीब 5 बजे सबलगढ़ से विजयपुर जा रही बस (MP06-P0765) वहां से गुजर रही थी। पानी होने के कारण यात्रियों ने बस चालक को रुकने का भी कहा, पर चालक ने बस पुलिया से निकालने की कोशिश की और थोड़ी दूर जाकर बस नाले में पलट गई। बस में 50 यात्री सवार थे, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियां तोड़ी और जान बचाई। शुक्र था कि नाले में इतना पानी नहीं था कि बस पूरी डूबे, इसलिए जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री विजयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बस में सवार ज्यादातर लोग राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैलादेवी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
 
Bus overturned in a overflowing drain in Sheopur district
ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। खिड़कियां तोड़कर यात्री बाहर निकले। - फोटो : सोशल मीडिया
सूचना मिलते ही पुलिस और विजयपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकलने में मदद की। प्रशासन ने पोकलेन मशीन बुलाकर बस बाहर निकलवाई। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि बस पलटने से उसमे सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। नौ यात्रियों को ज्यादा चोट आई थी। जिनमें पूजा (22), फलबती (35) निवासी पलादपुरा, ज्योति (21) पति राजकुमार शर्मा निवासी सुनवाई, सोनिया (13) पिता सब्बीर, अनीता (40), सुनैना (4) पिता मुकेश निवासी गोपालपुर, कृष्णा (19) पिता दौजा शितुआपुरा अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल पुलिस पता कर रही है कि कोई लापता तो नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed