फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: शिवराज ने उद्योगपतियों को दिया न्यौता, मप्र में 2026 तक 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का वादा

Thu, 10 Nov 2022 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 07:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुम्बई में 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की ओर से निवेश के लिए आमंत्रित करने आया हूं। मध्यप्रदेश में सभी उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
Shivraj in Investor Meet promises to make economy of $550 billion by 2026 in MP
मुख्यमंत्री ने वादा किया कि मध्यप्रदेश को 2026 तक 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाया जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश नए उद्योगों को लगाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्हें जनवरी में इंदौर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया कि मध्यप्रदेश को 2026 तक 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुम्बई में 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की ओर से निवेश के लिए आमंत्रित करने आया हूं। मध्यप्रदेश में सभी उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं। टेक्सटाइल्स, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्युटिकल सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों में निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश आकर्षण का केन्द्र है। जनवरी 2023 में इन्दौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रोत्साहन और उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए मुम्बई में होटल ताज प्रेसीडेन्ट में यह कार्यक्रम किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत को वर्ष 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक, पर्याप्त पानी, बिजली, रोड नेटवर्क, दक्ष मानव संसाधन और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध है। यहां 11 से 12 क्लाइमेटिक जोन हैं। यहां कोई भी बिजनेस किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इंदौर की इन्फोबीन्स आईटी कंपनी को घंटी बजाकर बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में सूचीबद्ध कराया।



 
Shivraj in Investor Meet promises to make economy of $550 billion by 2026 in MP
'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश' में शिवराज के साथ राज्यवर्धन दत्तीगांव भी मौजूद थे। - फोटो : सोशल मीडिया
समिट में निवेश का नया इतिहास लिखेंगे
शिवराज ने कहा कि इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दो दिन प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। समिट में निवेश का नया इतिहास लिखा जाएगा। प्रवासी भारतीय दिवस एवं खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी आप सभी का हार्दिक स्वागत है। मुख्यमंत्री ने संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी की।

ई-व्हीकल पार्क बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-व्हीकल भविष्य की आवश्यकता है। प्रदेश में ई-व्हीकल कंपनियों के लिए पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। हमने मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। चंबल के बीहड़ को जोड़ते हुए अटल एक्सप्रेस-वे और अमरकंटक से सीधे गुजरात की सीमा तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है, जिसके दोनों तरफ इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। इंदौर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। 

शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिंचित क्षेत्र 7.5 लाख हैक्टेयर था, जिसे बढ़ाकर हमने 45 लाख हैक्टेयर कर दिया है। आने वाले 3 वर्षों में सिंचित क्षेत्र 65 लाख हैक्टेयर होगा। यहां पिछले 15 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 30 हजार से बढ़ कर एक लाख 37 हजार रुपये हुई है। यहां बेरोजगारी की दर देश की सबसे कम 0.8 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश पॉवर सरप्लस स्टेट है। यहां थर्मल, हाईड्रो, विंड, सोलर एवं रिन्युएबल एनर्जी का उत्पादन किया जा रहा है। 
 
Shivraj in Investor Meet promises to make economy of $550 billion by 2026 in MP
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवेशक पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
लेबर रिफॉर्म्स वाला पहला राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां लेबर रिफॉर्म्स किए गए हैं। अब प्रदेश में महिलाएं भी तीन शिफ्ट में कार्य कर सकती हैं। प्रदेश में इंडस्ट्री-फ्रेंडली पॉलिसी है। मध्यप्रदेश आईटी के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति कर रहा है। छोटे शहरों के बच्चे भी कमाल कर रहे हैं। प्रदेश में दो हजार स्टार्टअप्स हैं।  

उद्योगपतियों ने साझा किए मध्यप्रदेश के अनुभव
मध्यप्रदेश में पूर्व में निवेश कर चुके उद्योगपतियों ने निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण एवं सरल औद्योगिक नीति आदि से संबंधित अपने अनुभव साझा कर उपस्थित समूह को निवेश के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में साउथ कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैण्ड, नीदरलैण्ड एवं बांग्लादेश के कॉन्सुलेट जरनल एवं जापान, कनाडा और ताइवान के प्रतिनिधि एवं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के एमडी तथा सीईओ डॉ. अनीश शाह, हिन्दुस्तान यूनिलिवर के सीईओ संजीव मेहता तथा रिलायंस इण्डस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी, यू.एस. फार्मा के सीएमडी तपन संघवी, केमेरिक्स लाईफ साइंसेज के डायरेक्टर एके मिश्रा, एनक्यूब ऐथिकल फार्मा के एमडी मेहुल शाह, ग्यूफिक बायोसाइंसेज के सीएमडी श्री प्रणव चौकसी और पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन डॉ. स्वाति पीरामल सहित अन्य विख्यात उद्योगपतियों ने सहभागिता की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed