फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: भोपाल की जिस शराब दुकान पर उमाभारती ने पत्थर फेंका, साढ़े पांच माह बाद उसे हटाने के आदेश जारी

Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

Madhya Pradesh: भोपाल की जिस शराब दुकान पर उमाभारती ने पत्थर फेंका, साढ़े पांच माह बाद उसे हटाने के आदेश जारी Bhopal's liquor shop at which Umabharti threw stones, orders issued to remove it after five and a half months

विज्ञापन
Orders issued to remove the liquor shop in Bhopal where Umabharti threw stones
उमा भारती ने 13 मार्च को बरखेड़ी स्थित शराब दुकान पर पत्थर फेंका था। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सक्रिय भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती को अपने अभियान में कुछ सफलता मिलती दिख रही है। 13 मार्च को भोपाल की जिस दुकान पर उन्होंने पत्थर मारा था, उसे हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। हालांकि इसमें साढ़े पांच महीने से ज्यादा का वक्त लग गया। जबकि उमा ने सात दिन में दुकान हटाने की चेतावनी दी थी। 


बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीते कुछ महीनों से प्रदेश में शराब बंदी को लेकर सक्रिय हैं। वे खुलकर इस बारे में बयान भी दे चुकी हैं। सरकार की नीति को चुनौती दे चुकी हैं। शराब दुकान को हटाने के जारी आदेश को उनकी पहली जीत के रूप में देखा जा रहा है। 
 
Orders issued to remove the liquor shop in Bhopal where Umabharti threw stones
उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया।
क्या है आदेश में
सहायक आबकारी आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जन भावनाओं और लोकशांति को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत सामान्य अनुज्ञप्ति शर्त क्रमांक 5 में प्रदत्त शक्ति के अधीन यह आदेशित किया जाता है कि आप कंपोजिट मदिरा दुकान बरखेड़ा पठानी क्रमांक 2 को वर्तमान स्थल से हटाकर निर्धारित सीमा क्षेत्र में अन्यत्र कहीं नई जगह का चयन कर स्थानांतरित करें। आदेश में ये भी कहा गया है कि वर्तमान में जहां दुकान है वहां के रहवासियों और जन प्रतिनिधितों द्वारा दुकान को हटाने के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं, साथ ही धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। 



क्यों मारा था पत्थर उमा ने
शराब दुकान पर उमा का पत्थर यूं तो शराबबंदी अभियान का एक हिस्सा माना गया था। पर दुकान पर पत्थर मारने के बाद उमा भारती ने शिवराज सिंह को पत्र लिखकर बात स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शराबी लोग शराब दुकान के पीछे खड़े होकर महिला-बच्चों की तरफ खड़े होकर लघुशंका करते हैं। महिलाओं और बच्चियों को लज्जित करते हैं। मैं एक महिला हूं। रोती हुई महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मैंने पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों में मारा है क्योंकि वह नियम विरुद्ध जगहों पर थीं। वह पत्थर जो मैंने मारा है, वह प्रदेश की स्त्रियों और बच्चियों के सम्मान के लिए हुआ है। 
 
Orders issued to remove the liquor shop in Bhopal where Umabharti threw stones
दुकान पर पत्थर मारने के बाद उमा भारती ने शिवराज सिंह को पत्र लिखकर बात स्पष्ट की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
उमा ने जताई थी शराब नीति में परिवर्तन की संभावना
उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कई बार मुखर हो चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिख चुकी हैं। आदेश को उनकी पहली जीत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि मामले में उमा भारती की कोई प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल में उमा ने ट्वीट कर बताया था अभी हाल ही में मेरी और शिवराज जी की दो बैठकें हो चुकी हैं। वर्तमान शराब नीति में यथासंभव परिवर्तन तथा नई शराब नीति का प्रारूप दोनों पर कुछ ही दिनों में रणनीति बन जाएगी। साथ ही उमा ने अगले ट्वीट में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर मध्य प्रदेश की नारी शक्ति का भोपाल में मेरा आव्हान स्थगित नहीं होने की चेतावनी भी दी थी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed