फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: केंद्रीय मंत्री शाह ने ई-समन प्रणाली की सराहना की,CM बोले-नए कानूनों की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा करेंगे

Fri, 17 Jan 2025 07:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:38 PM IST
सार

दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में लागू ई-समन प्रणाली की सराहना की। 

विज्ञापन
MP: Union Minister Shah praised the e-summons system, CM said - will review the progress of new laws every mon
दिल्ली में सीएम डॉ. यादव तीन नए कानूनों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में लागू ई-समन प्रणाली की सराहना की। 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में तीन नए आराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेंसिक से संबंधित प्रावधानों की वर्तमान स्थिति और क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में तीन नए कानूनों के लागू करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

ई-समन लागू करने वाला मप्र पहला राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने ई-समन प्रणाली लागू की है। इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री ने राज्य की सराहना की और अन्य राज्यों को इसे अपनाने की सलाह दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी दो वर्षों में पुलिस बल में फॉरेंसिक साइंस के विशेषज्ञों की भर्ती और ट्रेनिंग का काम चरणबद्ध रूप से पूरा किए जाने का लक्ष्य है। बैठक में केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में आरोपित ऐसे भगोड़ों के खिलाफ Trial In Absentia की शुरुआत करनी चाहिए जो लंबे समय से देश से फरार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में ट्रायल इन अब्सेंटिया (Trial In Absentia) का प्रावधान किया गया है जिसके तहत भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी कहा कि वह आईसीजेएस के फंड को भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही खर्च करे।

MP: Union Minister Shah praised the e-summons system, CM said - will review the progress of new laws every mon
सीएम डॉ. मोहन यादय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
जनता को समय पर मिल रहा न्याय
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत आधुनिक संसाधनों के प्रयोग से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है। इसके द्वारा न्याय प्रक्रिया आसान हुई है, पुलिस का समय बच रहा है और चिकित्सकों की असुविधा कम हुई है। एक ओर जहां जेल से बंदियों को लाने-ले-जाने में पुलिस बल की असुविधा कम हो रही है, वहीं दूसरी ओर जनता को कम समय में न्याय मिल रहा है। 

मुख्य सचिव 15 दिन में करेंगे समीक्षा 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि वह प्रतिमाह और मुख्य सचिव प्रत्येक 15 दिन में नए कानूनों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सीएम ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री और नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय रेल भवन में और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed