फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: 'मप्र 160+ देशों को निर्यात कर रहा दवाएं', सीएम यादव ने मुंबई में इंडिया केम-2024 को किया संबोधित

Fri, 18 Oct 2024 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इंडिया केम-2024 के 13वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को दवाएं निर्यात कर रहा है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11,889 करोड़ रुपये के फार्मा उत्पादों का निर्यात हुआ है, जिससे प्रदेश का देश में चौथा स्थान है।

विज्ञापन
MP News: 'MP is exporting medicines to 160+ countries', CM Yadav addressed India Chem-2024 in Mumbai
मुंबई में आयोजित इंडिया केम 2024 में पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में केमिकल, फार्मा, पेट्रो-केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों के लिए बेहतरीन इको-सिस्टम मौजूद है। प्रदेश में इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक आकर्षक फार्मा पॉलिसी लाने जा रही है। इससे न केवल निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इंडिया केम-2024 के 13वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश 160 से अधिक देशों को दवाएं निर्यात कर रहा है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11,889 करोड़ रुपये के फार्मा उत्पादों का निर्यात हुआ है, जिससे प्रदेश का देश में चौथा स्थान है।

पेट्रो-केमिकल परियोजनाओं से रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में 50,000 करोड़ रुपये की लागत से भारत पेट्रोलियम की एक बड़ी पेट्रो-केमिकल परियोजना का भूमि पूजन किया है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही, 35,000 करोड़ रुपये की लागत वाली गेल इंडिया की एक और पेट्रो-केमिकल परियोजना पर काम जारी है। इन परियोजनाओं से लगभग 25,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
 

MP News: 'MP is exporting medicines to 160+ countries', CM Yadav addressed India Chem-2024 in Mumbai
मुंबई में आयोजित इंडिया केम 2024 में पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
फार्मा और केमिकल उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण
प्रदेश में वर्तमान में 275 फार्मा यूनिट्स कार्यरत हैं। रतलाम, झाबुआ और इंदौर में फार्मा क्षेत्र में गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा, रायसेन जिले के तामोट और ग्वालियर के बिलोवा में प्लास्टिक पार्क और रतलाम में एक वृहद फार्मा बायोटेक केमिकल जोन का विकास हो रहा है। झाबुआ के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल उद्योगों के लिए आधुनिक अधोसंरचना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फार्मा, केमिकल और पेट्रो-केमिकल क्षेत्र में निवेश के लिए कई उद्योग समूहों ने रुचि दिखाई है। राज्य सरकार की नीतियों और निवेश के अवसरों को उजागर करने के लिए मुंबई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं।

सीमेंट सेक्टर में बड़े निवेश की उम्मीद
मध्यप्रदेश में सीमेंट सेक्टर में भी 15,000 से 20,000 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। यह निवेश अगले 4-5 वर्षों में हो सकता है, जिससे राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को और बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और यह फार्मा, केमिकल और पेट्रो-केमिकल उद्योगों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

इंडिया केम-2024 का भव्य आयोजन
इंडिया केम-2024 के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने "कैटालाइजिंग इंडिया ऑन केमिकल एंड पेट्रो-केमिकल स्ट्रेटजीज फॉर ग्लोबल इंटीग्रेशन एंड ग्रोथ" विषय पर एक "नॉलेज पेपर" का विमोचन भी किया। इस कॉन्क्लेव से मिले सुझावों के आधार पर राज्य सरकार नई नीतियों को अमल में लाएगी, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed