फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: विवेकानंद की 3-D रंगोली बनाने में 48 घंटे का समय लगा, सीएम ने अनावरण किया, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Sun, 12 Jan 2025 01:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jan 2025 01:39 PM IST
सार

युवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण किया। भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में 3-डी रंगोली बनी। 

विज्ञापन
MP News: It took 48 hours to make Vivekananda's 3-D rangoli, CM unveiled it, recorded in world record
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस पर रविवार को स्वामी विवेकानंद पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण किया। सीएम ने रंगोली में खुद रंग भरे। भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में 3-डी रंगोली बनी है। इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गईं। इस रंगोली में संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया। विश्व की सबसे बड़ी यह 3-D रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्यप्रदेश ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी द्वारा बनाई गई अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी।

 
 
MP News: It took 48 hours to make Vivekananda's 3-D rangoli, CM unveiled it, recorded in world record
सीएम डॉ. मोहन यादव रंगोली में रंग डालते - फोटो : अमर उजाला
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई रंगोली
युवा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी 'विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली' को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शौर्य स्मारक पहुंचते। यहां मुख्यमंत्री और स्कूली बच्चों ने एक दूसरे पर पुष् वर्षा की। सीएम ने शौर्य स्मारक में   

MP News: It took 48 hours to make Vivekananda's 3-D rangoli, CM unveiled it, recorded in world record
स्वामी विवेकानंद की 3-डी रंगोली - फोटो : अमर उजाला
कैसी है विश्व की सबसे बड़ी रंगोली
इस 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा है, रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार की है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। उन्होंने इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी हैं। इसमें संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया है। इसे 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाया गया है। इस रंगोली का आकार 225X80 है. इस रंगोली को बनाने के लिए 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल हुआ है। शिखा ने अपनी रंगोली कला से न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। शिखा दसवीं क्लास से बच्चों को कला सिखा रही हैं. वे विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को कला सिखा चुकी हैं। इन्हें रंगोली क्वीन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed