फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सोशल मीडिया के कवर पेज पर लगाई पिता की फोटो, फरसा लेकर निकले दीपक जोशी, आज ज्वॉइन करेंगे कांग्रेस

Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 May 2023 11:20 AM IST
सार

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिं। जय परशुराम, जय श्री राम।

विज्ञापन
MP News: Father's photo posted on the cover page of social media, Deepak Joshi came out with a plow, will join
पूर्व मंत्री दीपक जोशी आज ज्वाइन करेंगे कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी शनिवार को कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। दीपक जोशी ने अपने सोशल मीडिया के कवर पेज पर पिता जी तस्वीर लगाई। वह बागली से भोपाल के लिए परशुराम का फरसा लेकर निकले। जोशी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद पिता के सम्मान के लिए कांग्रेस ज्वॉइन करने का एलान किया था। देवास में दीपक जोशी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भले ही मुझे अपना छोटा भाई माने,लेकिन मैं उन्हें अपना बड़ा भाई नही मानता। 

 
 
MP News: Father's photo posted on the cover page of social media, Deepak Joshi came out with a plow, will join
दीपक जोशी ने सोशल मीडिया के कवर पेज पर लगाई पिता की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत है, मेरी पूंजी है, वो मेरे साथ है। प्रणाम पिताजी, जय हिं। जय परशुराम, जय श्री राम।इधर, भोपाल में कांग्रेस ने दीपक जोशी के भव्य स्वागत की तैयारी की है। बड़े-बड़े होल्डिंग और बैनर लगाए हैं, इनमें लिखा है कांग्रेस परिवार में स्वागत है। बता दें इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 

दीपक जोशी के भाजपा से नाराजगी जाहिर करने के बाद भाजपा ने उनको मनाने में जुट गई। बड़े-बड़े दिग्गजों ने उनको मनाने की कोशिश की, लेकिन वह सब नाकाम रही है। दीपक जोशी ने सभी को मना कर दिया। जोशी ने दावा किया कि उनको अंतिम समय में भाजपा की तरफ से पिताजी के नाम पर सड़क, स्कूल, भवन का नामकरण करने का प्रलोभन भी दिया गया, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय ले लिया।

जोशी ने भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन एक इंच नहीं बढ़ी। इन लोगों के पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां कहां से आए गईं। जोशी ने भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि उनके पिताजी के स्मारक के लिए कमलनाथ सरकार ने जमीन आवंटित करने में समय नहीं लगाया। दूसरी तरफ भाजपा की सरकार में वह दो साल से चक्कर लगाते रहे, लेकिन स्मारक बनाने के लिए स्वीकृति नहीं दी गई।

दीपक जोशी ने कहा कि वह अपने पिता के सम्मान के लिए भाजपा छोड़ रहे हैं। इस पार्टी में अब विचारधारा नहीं बची है। उन्होंने पद के लिए पार्टी छोड़ने का आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि उनको ना तो राज्यसभा, लोकसभा का टिकट चाहिए, न संगठन में कोई पद चाहिए। न ही मंत्री पद चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि पार्टी लड़ाएगी तो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुदनी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दीपक जोशी भोपाल में 74 बंगले से पिता की फोटो लेकर कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे। जहां कमलनाथ उनको पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed