फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया योग

Sun, 12 Jan 2025 02:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Jan 2025 02:01 PM IST
सार

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों से संवाद किया।

विज्ञापन
MP News: Collective Surya Namaskar on Swami Vivekananda Jayanti in Madhya Pradesh, Chief Minister Dr. Yadav di
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योगा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
12 जनवरी को मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के सीएम राइज स्कूल में छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को 100 प्रतिशत शिक्षित करने का संकल्प भी लिया। 


 
MP News: Collective Surya Namaskar on Swami Vivekananda Jayanti in Madhya Pradesh, Chief Minister Dr. Yadav di
सुभाष स्कूल में युवा उत्सव पर योग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के भारतीय संस्कृति पर गर्व करने के विचार हम सभी के लिए आज भ्ज्ञी प्रासंगिक हैं। स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल ही युवाओं की असली पूंजी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश की युवा शक्ति अपने सामर्थ्य और  बौद्धिक क्षमता के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनेगी। 
 
MP News: Collective Surya Namaskar on Swami Vivekananda Jayanti in Madhya Pradesh, Chief Minister Dr. Yadav di
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और हमारी सरकार हर साल सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। आज मध्यप्रदेश सरकार 'युवा शक्ति मिशन' लॉन्च कर रही है, जिससे हम प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेते हैं। हम चाहते हैं कि 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश का युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हो और शिक्षित बने। उन्होंने आगे  कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक मध्यप्रदेश के 70% से ज्यादा युवा स्वरोजगार हासिल करें। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं और आज ही हम लाडली बहना योजना के तहत राशि वितरण कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक किया। उनका योगदान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमूल्य है। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी और कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बहन कृष्णा गौर, विधायक गण रामेश्वर शर्मा व भगवान दास सबनानी एवं भोपाल की महापौर मालती राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed