फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Municipal Election Result: सीएम ने जताया आभार, कहा- नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में

Sun, 17 Jul 2022 09:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 09:43 PM IST
सार

MP Municipal Election Result: सीएम ने जताया आभार, कहा- नगर निकाय में 80% से अधिक स्थान हमारे खाते में

विज्ञापन
MP Municipal Election Result: CM expressed gratitude, said - more than 80% of the space in the municipal body is in our account
भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यालय पर सीएम भी मौजूद रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के पहले चरण के नतीजे साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात नगर निगम पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीत के बाद जनता का आभार माना है। 


सीएम शिवराज ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद से, जब से मध्यप्रदेश में हमने सरकार बनाई है, निकाय चुनाव में ऐसी शानदार जीत कभी नहीं मिली। चुनाव हम पहले भी जीतते थे, लेकिन उसमें जीत का अनुपात 55-45 का ही रहता था, लेकिन इस बार हमने 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत ऐतिहासिक है। जिन 86 नगर पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें से 64 में हमने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। 36 नगर पालिकाओं में से 27 में हमें पूर्ण बहुमत मिला है और 5 में निर्दलीयों के साथ मिलकर नगर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं और यह वादा करता हूं कि जो विश्वास आपने भाजपा पर जताया है, उसे टूटने नहीं देंगे। 
MP Municipal Election Result: CM expressed gratitude, said - more than 80% of the space in the municipal body is in our account
भाजपा की जीत का जश्न मनाते सीएम व अन्य - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि इन चुनावों में अथक परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं और यह आह्वान करता हूं कि हम सब मिलकर पूरी विनम्रता के साथ जनता की सेवा करेंगे और विकास का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रदेश की जिन नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर जीते हैं, वहां वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन प्रदेश की ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली जैसी जिन नगरनिगमों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त ली है, उनमें भी पार्षद भाजपा के ही ज्यादा हैं। कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद हारे हैं और वार्डों में कमल के फूल वाली बटन ही दबाई गई है। चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर मैं पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं और यह वादा करता हूं कि नगरों के विकास और जनता के जीवन में बदलाव लाने के अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
 
MP Municipal Election Result: CM expressed gratitude, said - more than 80% of the space in the municipal body is in our account
कार्यालय पर मीडिया से बात करते भाजपाई - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश कार्यालय में मना विजय उत्सव
नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय परिसर में  पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, स्व.राजमाता सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, ओमप्रकाश सकलेचा, रामखिलावन पटेल, सुरेश धाकड़, महापौर मालती राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमासिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरतेंदू तिवारी, हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, श्री दिलीपसिंह परिहार, प्रद्युम्नसिंह लोधी आदि उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed