फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: 'भाजपा नेता अहंकार ना पालें, कार्यकर्ताओं से मिलें', कार्यसमिति की बैठक में भूपेंद्र यादव की खरी-खरी

Sun, 07 Jul 2024 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 08:37 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश भाजपा की यह पहली कार्यसमिति की बैठक थी।  इसमें लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की गई। इसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही दो राजनीति प्रस्ताव पारित हुए। 

विज्ञापन
MP: BJP leaders should not be egoistic, meet workers,Bhupendra Yadav gave advice in working committee meeting.
भूपेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक रविवार को भोपाल के रवींद्र भवन में हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अहंकार ना लाएं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रवास करें। 


लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश भाजपा की यह पहली कार्यसमिति की बैठक थी।  इसमें लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा की गई। इसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ ही दो राजनीति प्रस्ताव पारित हुए। इससे पहले कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत सभी सांसद विधायक, मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सभी सांसदों का स्वागत किया गया। इसमें ग्वालियर में हुई पिछली कार्यसमिति के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रस्तुत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जीत का अहंकार ना पालें और कार्यकर्ताओं के बीच जाएं।  यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 163 विधानसभा सीटें जीतने का सबसे बड़ा कारण है कि प्रदेश में कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया के नेतृत्व में काम करने वालों ने कभी भी अहंकार नहीं पाला। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम पांचवीं बार जीत कर आए। 

 
MP: BJP leaders should not be egoistic, meet workers,Bhupendra Yadav gave advice in working committee meeting.
भाजपा की कार्यसमिति की बैठक भोपाल में हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
केवल गरीब कल्याण से नहीं मिलती जीत
उन्होंने कहा कि केवल गरीब कल्याण और लाभकारी योजनाओं से सरकार नहीं बनती, यदि ऐसा होता तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार, उड़ीसा में नवीन पटनायक की सरकार, तेलंगाना में केसीआर की सरकार नहीं जाती। उन्होंने कहा कि जनता गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ साफ छवि का शासन और बिना अहंकार के निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करने से बनती है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मध्य प्रदेश में पांचवी बार सरकार बनी है। किसी व्यक्ति के रातों रात आ जाने से संगठन नहीं बनता। मध्य प्रदेश में संगठन को बनाने में कई पीढ़ियां लगी हैं। 

कार्यकर्ताओं के यहां प्रवास करें 
यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत का एक ओर बड़ा आधार है, हमारी पार्टी की कार्यपद्धति। इसमें सभी नेताओं को काम दिया जाता है। इसमें प्रवास का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि एक रात्रि सामान्य रूप से कार्यकर्ताओं के साथ रुकने का काम करें। यह संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। आने वाले समय में राजनीति में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है। इसीलिए महिलाओं को उचित स्थान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के बजाए सकारात्मक रूप से सभी को साथ लेकर चलते हुए काम करना है। 
 
MP: BJP leaders should not be egoistic, meet workers,Bhupendra Yadav gave advice in working committee meeting.
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस परजीवी बनकर आ रही  
भूपेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण को लेकर नकारात्मक प्रचार किया। इंडी गठबंधन के साथ कांग्रेस ने जहां चुनाव लड़ा, वहां पर कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस का जहां भाजपा से सीधा मुकाबला था, वहां पर वह कहीं नहीं टिकी। यादव ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि कांग्रेस जिस नकारात्मकता की राजनीति लेकर आ रही है, उसमें वह परजीवी बनकर आ रही है। कांग्रेस की इस चाल से हमें लोगों को बंटने से रोक कर विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना होगा।  

जीत का श्रेय जनता व कार्यकर्ताओं को : वीडी
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत की, मेरा बूथ सबसे मजबूत का लाभ मिला है। जनता ने आशीर्वाद दिया है। 64530 कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि आज तक के इतिहास का रिकॉर्ड बना है। शर्मा ने कहा कि लोकसभा में हमने 80.56 बूथ जीते, 20 प्रतिशत बूथ बच गए, जिसे अगले चुनाव में जीतना है। सात विधानसभा ऐसी है, जहां विधानसभा चुनाव में जीत मिली, लेकिन लोकसभा में हार गए। इसकी हमें समीक्षा करना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed