फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए किया अनुरोध

Thu, 20 Jun 2024 03:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 20 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जल-गंगा अभियान और सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम सहित प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन
MP News: CM met PM Modi, discussion took place between the two regarding the development of the state.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सौजन्य भेंट कर तीसरे कार्यकाल की बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा परियोजना भूमिपूजन के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल-गंगा अभियान से प्रदेश के कुएं, बावड़ियां, नदियां, तालाब, पोखर, झील इत्यादि जल संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित कर जनजागृति का वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की जनता का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर इस अभियान की समय-सीमा को 30 जून तक बढ़ाया गया है। 

मुख्यमंत्रीने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में डिंडोरी जिले में विश्व सिकल सेल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार "रक्त विकार" की इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनजागरूकता से मरीजों के सदैव सहयोग के लिये भी दृढ़ संकल्पित है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। 
 
MP News: CM met PM Modi, discussion took place between the two regarding the development of the state.
सीएम ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय आवास, शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर में श्री मणिरामदास छावनी वासुदेव घाट अयोध्या पहुंच कर गुरुदेव श्री नृत्य गोपालदास जी महाराज के 86वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या से वापस दिल्ली पहुंचेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed