फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal News: बैरागढ़ में कपड़े की दुकान में आग, इमारत की पहली मंजिल के फ्लैट तक पहुंची लपटें

Fri, 08 Nov 2024 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 03:36 PM IST
सार

भोपाल में कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। दमकल गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचतीं तब दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। 

विज्ञापन
Bhopal News: Fire in a clothes shop in Bairagarh, flames reached the flat on the first floor of the building.
भोपाल में कपड़े की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। दमकल गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचतीं तब दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। कुछ देर बाद ही आग की लपटों ने दुकान के ऊपर बने फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर रखा गृहस्थी का सामान जल गया। आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने कीरब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चूंकि हादसे के वक्त दुकान बंद थी इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है


जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में मेन रोड पर सुरेश इलेक्टिकल्स के बाजू में दो मंजिला इमारत है। इस इमारत में नीचे दुकानें बनी हुई हैं जबकि दुकानों के ऊपर रिहायशी फ्लैट हैं। शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे यहां पर स्थित मोहिनी टैक्सटाइल्स नाम की दुकान से धुआं निकलता देखा गया। देखते ही देखते आग की लपटें भी उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गांधी नगर, बैरागढ़ व फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। इन गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। धीरे-धीरे आग पहली मंजिल के फ्लैट तक पहुंच गई और भीषण हो गई। हालांकि, फ्लैट खाली था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जल गया। 

 
Bhopal News: Fire in a clothes shop in Bairagarh, flames reached the flat on the first floor of the building.
भोपाल में कपड़े की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
फायर अमले के सामने बंद शटर बड़ी परेशानी बन गई। शटर को जैसे-तैसे नीचे से खोला गया। इसके बाद आग बुझाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दुकान में लगी आग सबसे पहले बुझ गई, लेकिन फ्लैट में आग को बुझााने में दमकलकर्मियों को खासी मशक्कत करना पड़ी। बैरागढ़ में कपड़ों का थोक मार्केट है। जिन दुकानों में आग लगी, ठीक उसके पीछे थोक दुकानें थीं। यदि आग ज्यादा भीषण होती तो अन्य दुकानें भी चपेट में आ जातीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed