बड़े प्रशिक्षण और व्यापक तैयारी की आवश्यकता
प्रदर्शन में शामिल हुईं भाजपा नेता राजो मालवीय ने कहा कि जब भी अवसर आए तो केवल अपनी सुरक्षा ही न कर सको, बल्कि अपने साथ-साथ मोहल्ले की बेटियों और बहनों की भी सुरक्षा कर सको। इसके लिए बहुत बड़े प्रशिक्षण और व्यापक तैयारी की आवश्यकता है। क्योंकि जब-जब हिंदू बेटी बनी है 'सलमा', तब-तब उसे मिली है मौत, और उसे पढ़ना पड़ा है 'कलमा'।
भोपाल में इन चौराहों बड़ा प्रदर्शन
1- भोपाल के कोलार के बीमा कुंज में युवतियां हाथ में लव जिहाद मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर नारे लगाती दिखी। वहीं, बजरंग दल ने सुअर और कुत्ते से पाकिस्तान की तुलना की। बजरंग दल के लोगों का कहना है कि अगर हिंदू समाज की बहन बेटियों पर आंच आई तो वो खुद जाकर ऐसे लोगों के टुकड़े कर देंगे।
2- भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एबीवीपी और सकल हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज ने लव जिहाद के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उनका कहना है की भोली भाली हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने हिंदू एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
3- वाजपेयी नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर मैदान में उतरी। लव जिहाद के खिलाफ आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी पहचान छुपाकर मासूम छात्राओं को लव जिहाद का शिकार बना रहे है। ऐसे आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
4- लाल घाटी गुफा मंदिर रोड पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं इकट्ठा हुईं। उन्होंने कहा कि नाम बदलकर लव जिहाद का शिकार बना रहे जिहादियों की पहचान उजागर होना चाहिए। मासूम छात्राओं को जागरूक करने की जरूरत है।
5- भोपाल के भवानी चौक सोमवारा, नादरा बस स्टैंड और नेहरू नगर में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और लव जिहाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
