बड़वानी जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश से राजपुर में रूपा नदी 19 साल बाद उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव में वाहन और दुकानें बह गईं, जबकि चार घरों में पानी भर गया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि 2006 के बाद नदी ने इतना रौद्र रूप दिखाया है।
Barwani Weather: 19 साल बाद उफान पर रूपा नदी, वाहन-दुकानें बहीं, घरों में पानी; सुरक्षित जगह भेजे जा रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Aug 2025 01:48 PM IST
सार
बड़वानी जिले के राजपुर में तेज बारिश से रूपा नदी 19 साल बाद उफान पर आ गई। तेज धारा में वाहन और दुकानें बह गए, कई घरों में भी पानी घुस गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
